तीसरे मोर्चे की कवायद, राहुल से मिले नायडू, मायावती और अखिलेश से करेंगे मुलाकात

Follow न्यूज्ड On  

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री व तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की, जो संभवत: चुनाव के बाद के परिदृश्य में संभावित गठबंधनों पर चर्चा करने के संदर्भ में थी।

नायडू के शनिवार शाम को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों मायावती और अखिलेश यादव से मिलने की उम्मीद है।

पार्टी के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि नायडू दिल्ली से लखनऊ के लिए अपराह्न् 2.45 बजे के आसपास रवाना होंगे और अपराह्न् करीब 3.45 बजे लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनके बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने की संभावना है।

सूत्र ने कहा कि नायडू शाम करीब सात बजे एक विशेष विमान से आंध्र प्रदेश लौट जाएंगे।

तेदेपा प्रमुख ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की और उस पर सरकार समर्थक होने का आरोप लगाया और महात्मा गांधी का अपमान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की भोपाल से उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

This post was last modified on May 18, 2019 12:21 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022