राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ में अजय देवगन को मिला अहम किरदार

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)| बाहुबली के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने अपनी आगामी मेगा फिल्म ‘आरआरआर’ के प्रति दर्शकों के मन में अभी से उत्सुकता पैदा कर दी है। युवा टाइगर एनटीआर और मेगा पॉवरस्टार राम चरण अभिनीत यह फिल्मबहुचर्चित फिल्म में से एक है। आरआरआर में अभिनेता अजय देवगन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जो एक फ्लैशबैक सीक्वेंस में नजर आएंगे।

राजामौली की आगामी विशालकाय फिल्म ‘आरआरआर’ अल्लूरी सीतारामाराजू और कोमाराम भीम इन दो वास्तविक स्वतंत्रता सेनानियों की एक काल्पनिक कहानी है।

यह फिल्म कई भाषाओं में बनाई जाएगी। प्रत्येक भाषा के लिए ‘आरआरआर’ के बजाय कुछ अलग शीर्षक होगा। इसके के लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी सुझाव मांगे हैं। यानी अब प्रशंसक ‘आरआरआर’ के बदले प्रत्येक भाषा के लिए शीर्षक सुझा सकते हैं।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही आलिया भट्ट के किरदार का नाम सीता है जो राम चरण के ऑपोजिट नजर आएंगी।

आलिया ने कहा, “इस फिल्म में मुझे बहुत ही अहम किरदार मिला है। मैं इसमें एक बहुत ही महत्वपूर्ण मोड़ पर आती हूं और फिल्म का रुख बदल देती हूं।”

दो वास्तविक स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित ‘आरआरआर’ में आजादी से पहले, सन् 1920 के आसपास की कहानी है।

जूनियर एनटीआर इस फिल्म में कोमाराम भीम की भूमिका निभा रहे हैं, तो वहीं ‘तेजा’ से चर्चा में आए राम चरण इसमें अल्लूरी के किरदार में नजर आएंगे। राजामौली की कोशिश दोनों स्वतंत्रता सेनानियों के जवानी के दिनों के बारे में बताने की है। इस फिल्म के निर्माण से पहले गहन शोध किया गया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022