रामलीला मैदान में डेढ़ लाख की भीड़ जुटाएगी भाजपा

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित पार्टी की रैली में डेढ़ लाख की भीड़ जुटाने का दावा किया है।

 भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी की 1734 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे यह रैली आयोजित की है।

धन्यवाद मोदी रैली में प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का बिगुल फूंकेंगे।

दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने से करीब 40 लाख लोगों को मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

भाजपा पदाधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि कुल सात सांसदों, 281 मंडल अध्यक्षों, निगम पार्षदों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। हर मंडल से कम से कम पांच सौ लोगों को रैली में लाने के लिए पार्टी ने कहा है। पार्टी नेता भारी भीड़ जुटाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022