अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किए नारी शक्ति सम्मान, अलग-अलग क्षेत्र की कई महिलाएं हुईं सम्मानित

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को समाज के अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं और संस्थानों को ‘नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया। इन महिलाओं को राष्ट्रपति भवन में हुए एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रपति ने 34 महिलाओं और संस्थानों को इस सम्मान से नवाजा। इन महिलाओं में आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर दुनिया के सफर पर निकली नौसेना की छह महिला अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा समाज सुधार, विज्ञान, व्यापार, खेल, मनोरंजन और कला जगत जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से संबंध रखने वाली तमाम महिलाओं को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति ने इन महिलाओं के योगदान को जमकर सराहा और कहा कि बेटियों के जीवन में सुधार लाना हर नागरिक का कर्तव्य है।

जिन महिलाओं को आज नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया, उनमें पदाला भूदेवी, बीना देवी, आरिफा जान, चामी मुर्मू, निलजा बांगु, रश्मि अर्धवाले, मान कौर, कलावती देवी, कौशिकी चक्रवर्ती, अवनी चक्रवर्ती, भावना कांत, महिमा सिंह जिटरवाल, भागीरथी अम्मा और कारथली अम्मा शामिल हैं। गौरतलब है कि भागीरथी अम्मा 105 बर्ष की हैं और कारथली अम्मा 95 साल की हैं।

इनमें बिहार की बीना देवी को मशरूम की खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मिलिए इन 7 खास महिलाओं से जिन्हें पीएम मोदी ने सौंपा अपना ट्विटर अकाउंट

This post was last modified on March 8, 2020 5:35 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022