दुनियाभर में कोरोना वायरस ने अपना कहर मचा रखा है इस वायरस से 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 5 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से पीड़ित हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने पूरे भारत में लॉकडाउन कर दिया है। वहीं, कई लोग घरों रहकर टाइम बिता नहीं पा रहे है। ऐसे में उन्होंने सरकार से रामायण टेलीकास्ट करने की अपील की थी जिसके संबंध में आज केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है कि रमायण सीरियल 28 मार्च से सुबह 9 बजे से दूरदर्शन चैनल फिर से टेलीकास्ट किया जाएगा।
जाहिर है लोगों ने लॉकडाउन के बीच रामायण का टेलीकास्ट फिर शुरू करने को कहा था ताकि वे घर पर रहकर अपना टाइम बिता सकें। आज से करीब 33 साल पहले ‘रामायण’ सीरियल को रामानंद सागर ने बनाया था। उन्होंने ना सिर्फ इस कहानी को घर-घर तक पहुंचा बल्कि इसके पात्रों को एक छवि दे दी।
अपने समय में ‘रामायण’ सीरियल ने टीवी पर सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए थे। लोग इस सीरियल को उतने ही भक्ति भाव से देखते थे जितने भक्ति भाव से वे राम की पूजा करते थे। आज भी रामायण के पात्रों की बात होती है तो सबसे पहले रामानंद सागर की रामायण के ऐक्टर्स के ही चेहरे सामने आते हैं।
रामायण में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी ने अहम किरदार निभाया था।
28 मार्च सुबह 9 बजे और रात 9 बजे
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…