Ramon Magsaysay Award 2019: मैग्सेसे पुरस्कार हासिल करने वाले छठे भारतीय पत्रकार बने रवीश कुमार

Follow न्यूज्ड On  

Ramon Magsaysay Award 2019 : एशिया का नोबेल माने जाने वाले रेमन मैग्सेसे पुरस्कारों (Ramon Magsaysay Award) का ऐलान हो गया है। साल 2019 के 5 मैग्सेसे पुरस्कार विजेताओं में भारतीय पत्रकार रवीश कुमार (Ravish Kumar) का भी नाम शामिल है। रवीश कुमार (Ravish Kumar) को हिंदी टीवी पत्रकारिता में उनके साहसिक और परिवर्तनकारी योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला है।

Ramon Magsaysay Award 2019: रवीश कुमार को मिला 2019 का रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड

बता दें कि रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड अप्रैल, 1957 को अस्तित्व में आया। यह पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) फिलीपींस के भूतपूर्व राष्ट्रपति रैमॉन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है।  यह पुरस्कार एशिया के व्यक्तियों और संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में किए गए साहसिक और उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। एशिया का यह सर्वोच्च सम्मान फिलीपींस की राजधानी मनीला में हर साल 31 अगस्त के दिन प्रदान किया जाता है। फिलीपींस के भूतपूर्व राष्ट्रपति रैमॉन मैग्सेसे का जन्मदिन इसी दिन होता है। मैग्सेसे पुरस्कार के लिए 6 श्रेणियां विभाजित की गयी हैं।

ये श्रेणियाँ हैं:

1. सरकारी सेवा (Government services/GS)

2. लोक सेवा (Public services/PS)

3. कम्युनिटी लीडरशिप (Community leadership/CL)

4. पत्रकारिता, साहित्य और क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स (Journalism, literature & creative communication arts /JLCCA)

5. शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता (Peace and International Understanding/PIU)

6. उभरते नेतृत्व (Emergent leadership /EL)

मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चिह्नित विभिन्न श्रेणियों में जर्नलिज्म, लिट्रेचर और क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स को एक ही श्रेणी में रखा गया है। इस श्रेणी में पुरस्कार पाने वालों में रवीश कुमार (Ravish Kumar) 11वें भारतीय हैं। पत्रकारिता के लिहाज से यह पुरस्कार पाने वाले रवीश कुमार (Ravish Kumar) भारतीय पत्रकार हैं।

देखा जाए तो 12 साल बाद किसी भारतीय पत्रकार को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। रवीश (Ravish Kumar) से पहले 2007 में पी साईनाथ को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मैग्सेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) मिला था।

रवीश कुमार (Ravish Kumar) के अलावा म्यांमार के को सी विन, थाइलैंड की अंगहाना नीलपाइजित, फिलिपींस के रमेंड और दक्षिण कोरिया के किम जोंग की का नाम भी इस साल के रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड (Ramon Magsaysay Award) विजेताओं में शामिल है।

जर्नलिज्म, लिट्रेचर और क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स कैटेगरी में रेमन मैग्सेसे (Ramon Magsaysay Award) पाने वाले भारतीय

1. 2019- रवीश कुमार (पत्रकार)

2. 2007- पालगुम्मी साईनाथ (पत्रकार)

3. 1997- महेश्वेता देवी

4. 1992- रवि शंकर

5. 1991- के वी सुबबना

6. 1984- आरके लक्ष्मण (पत्रकार)

7. 1982- अरुण शौरी (पत्रकार)

8. 1981- गौर किशोर घोष

9. 1975- बूबली जॉर्ज वर्गीस (पत्रकार)

10. 1967- सत्यजीत राय

11. 1961- अमिताभ चौधरी (पत्रकार)

आपको बता दें कि रेमन मैग्सेसे प्राप्त करने वाले पहले भारतीय आचार्य विनोबा भावे थे। उन्हें साल 1958 में यह अवॉर्ड मिला था। उनके अलावा मदर टेरेसा, जयप्रकाश नारायण, बाबा आम्टे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, अरुणा रॉय, संदीप पांडे, किरण बेदी, अन्ना हजारे और संजीव चतुर्वेदी समेत कई भारतीयों को यह सम्मान मिल चुका है।

This post was last modified on August 2, 2019 3:03 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022