15 नवंबर राशिफल: धनु राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें बाकी राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 15 November 2019 : आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और दिन शुक्रवार है। तृतीया तिथि शाम 07 बजकर 47 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। हम आपको बता रहे हैं आज 15 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन शानदार रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सहपाठियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा।

वृष: बहुत सोच-समझ कर ही कोई निर्णय लें। आज किसी ऐसे व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है जो आपके विचारों को काफी प्रभावित करेगा। अपने भावों को नियंत्रण में रखने का भी प्रयास करें। आज कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी या बॉस से किसी बात पर अनबन हो सकती है। जीवन में नए रोमांटिक रिश्ते का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन: घर की खरीद या नवीनीकरण के लिए शुभ समय है। वित्तीय मामलों में व्यवस्थित तरीके से काम करते हैं, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। परीक्षा या प्रतियोगिता के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। वित्त, कानून या विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। निजी यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कर्क: आज का दिन अच्छा है। करियर में तरक्की के द्वार खुलेंगे। मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता कर सकती है। पारिवारिक काम की वजह से दौड़भाग करनी पड़ सकती है।

सिंह: आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगा सकते हैं। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है।

कन्या: आपके जीवन में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। किसी भी बात की जल्दबाजी न करें। पुराने समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। भविष्य के लिए अपनी योजनाएं बनाएं और उन्हें कारगर करने के प्रयास आरंभ करें। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला: आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपका व्यावसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

वृश्चिक: आज मानसिक तनाव की स्थिति में रहेंगे। घर-परिवार में विवाद की स्थिति पैदा होगी। प्रेम संबंध में दरार आएगी। कारोबार की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। नौकरीपेशा वाले लोग पूरे दिन काम में व्यस्त रहेंगे।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें।

धनु: आज आपका दिन फेबरेबल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पहले किये गये अच्छे कामों का आज आपको फायदा मिल सकता है। आप करियर में आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में आपको लोगों से सहयोग मिलता रहेगा। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

मकर: अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। आज काम में कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। जिससे आप सभी परेशानियां हल कर पाएंगे। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी सेहत संबंधी लक्षण को अनदेखा न करें।

कुंभ: भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैI आज आपके लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार एक पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

मीन: आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। कारोबार में अतिरिक्त लाभ होगा। व्यापार के विस्तार की योजना बनेगी। नौकरीपेशा वाले लोगों को भी बदलाव का मौका मिलेगा। धर्म-अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

नवंबर महीने में छठ महापर्व, कार्तिक पूर्णिमा सहित मनाई जाएगी गुरू नानक देव जयंती

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022