16 अक्टूबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 16 October 2019 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन बुधवार है । तृतीया तिथि आज सुबह 05 बजकर 45 मिनट से प्रारंभ होकर पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 06 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। हम आपको बता रहे हैं आज 16 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको तरक्की मिल सकती है। छात्र किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है । साहित्य से जुड़े लोगों की काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं।

वृष: भाग्य पर निर्भर न रहें। फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें। व्यर्थ वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च के संकेत हैं। आप को कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। नए मित्र बनाने से बचें। आपका कोई करीबी आप के राज खोल सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। ड्राइव करते समय सतर्क रहें।

मिथुन: छात्र पढ़ाई में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहें। बच्चे आपके लिए चिंता का कारण हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कर्क: अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों। परिस्थिति में बदलाव हो रहा है, इसके साथ अपने आप को भी बदलने का प्रयास करें। रिश्तों में दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा। आपके आइडियाज को थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की आवश्यकता है। प्रेमी या प्रेमिका से आज किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

सिंह: आज का दिन आपके लिए हितकर होगा। किया जा रहा पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबारी वर्ग को धन लाभ होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा। दफ्तर में अगर प्रशंसा चाहते हैं तो थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

कन्या: आज का दिन शानदार रहेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके काम बनेंगे। आप सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आत्मविश्वास के दम पर आपके सभी काम सफल होंगे। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। अनावश्यक वाद विवाद और तनाव से दूर रहें। प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे।

तुला: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ आपका रूझान बढ़ सकता है। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है।

वृश्चिक: आज का दिन आप के लिए काफी निराशाजनक होने की संभावना है। तनाव में वृद्धि होगी। चिड़चिड़ापन रहेगा और छोटे भाई बहनो के साथ मतभेद होने की भी संभावना है। अचानक से उत्पन्न वित्तीय मुद्दे और समस्याएं आपको परेशान कर सकते हैं। आप को गर्दन के निचले हिस्से, कंधे और बाहों में दर्द हो सकता है।

धनु: आज आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। आपको किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। लेकिन अपनी परेशानियों को किसी से शेयर ना करें। शांत रह कर सही समय का इंतजार करेंगे तो हर मुश्किल हल हो जाएगी। भविष्य को लेकर परेशान न हों। अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें।

मकर: आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दफ्तर में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। क्रोध पर काबू रखें।

कुंभ: आज का दिन शानदार रहेगा। कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर बातचीत हो सकती है। जरूरी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार के कारण तनाव भी मिलेगा। आपको कोई अनचाहा बदलाव होता दिखाई देगा।

मीन: आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022