17 अक्टूबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 17 October 2019 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की की चतुर्थी तिथि और दिन गुरुवार है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 6 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर कल यानि कि 18 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिये करवा चौथ का व्रत किया जाता है और चांद देखकर व्रत का पारण किया जाता है। आज चन्द्रोदय 06 बजकर 41 मिनट पर होगा। हम आपको बता रहे हैं आज 17 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपका सकारात्मक रवैया लोगों को पसंद आयेगा। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। किसी व्यक्ति की मदद करने से आपको फायदा हो सकता है। आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं।

वृष: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपका आंतरिक बल अच्छा रहेगा। व्यापार के विस्तार की योजनाओं के साथ आगे बढ़ सकते हैं। विरोध और बहस की स्थितियों से बचें । प्रियजनों के साथ मनमुटाव संभव है। यात्रा करते समय अपने कीमती सामान और दस्तावेजों को सुरक्षित रखें।

मिथुन: आज का दिन चुनौतियों और परेशानियों से भरा रहेगा। कारोबार में आपको कोई बड़ी हानि हो सकती है। नया निवेश न करें। नौकरीपेशा वाले जातक काम में व्यस्तता के चलते तनाव महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में गिरावट आएगी।

कर्क: आप ऊर्जावान और पुनर्जागृत महसूस करेंगें। आज का दिन सही सलाहों पर ध्यान देने और दोस्तों की बात सुनने की जरूरत है। आपको मित्रों से कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है। दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजरने के संकेत हैं। अजनबियों के साथ अधिक मित्रता न दिखाएँ।

सिंह: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको बिजनेस में कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कई दिनों से परिवार में चल रही आर्थिक परेशानी आज हल हो सकती है। आपको किसी मित्र की मदद मिल सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आदत आपको छोड़ देनी चाहिए।

कन्या: आज आपके लिए एक बहुत ही शुभ दिन है। आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगें। आज यात्रा के लिए बहुत अच्छा दिन है। आजीविका और पेशे की दृष्टि से आज एक लाजवाब दिन है। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला: आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है। व्यापार में प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे। कार्यक्षेत्र पर तारीफ होगी। कुछ अप्रत्याशित धन लाभ होने की भी संभावना है। सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक: आपके लिए आज भाग्य के नए द्वार खुल जाएँगें। आप बहुत ही सर्जनात्मक महसूस करेंगें। आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी तरक्की, वेतन वृद्धि, इच्छित स्थान पर स्थानांतरण, आदि हो सकती है। व्यवसायिक दौरे आपके लिए लाभदायक रहेंगे। प्रेम सम्बन्ध अनुकूल रहेंगे।

धनु: दिन आनंद देने वाला रहेगा। आज का दिन आपको खुद के हिसाब से चलने के लिए प्रेरित करेगा। किसी भी तरह के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप तैयार रहेंगे। प्रेम और स्नेह का भाव आज आपके अंदर काफी रहेगा। आपको मित्रों और रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: आज का दिन शुभ रहेगा। करियर को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार को नए मुकाम पर ले जाएंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कुंभ: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपको किसी काम से अचानक धन लाभ होगा। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा-पूरा परिणाम हासिल होगा। प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़ी कोई सूचना मिल सकती है। आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपके जीवन में कुछ नया बदलाव हो सकता है।

मीन: आज का दिन का दिन लाभकारी रहेगा। आप ऊर्जावन और आशावादी महसूस करेंगे। व्यापार में अतिरिक्त लाभ की प्राप्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम को लेकर फोकस्ड रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

This post was last modified on October 18, 2019 8:43 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022