19 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 19 September 2019 :  आज आश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन गुरुवार है। इसलिए पंचमी तिथि का श्राद्ध कर्म भी आज किया जायेगा।  हम आपको बता रहे हैं आज 19 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। खुद के कामों का निपटारा करेंगे।ऑफिस में आज आपकी प्रशंसा होगी। विदेश दौरे का योग बन रहा है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर किसी नए काम की शुरुआत करें।

वृष:  आज कुछ परेशानियां रह सकती हैं। वैवाहिक जीवन सुखद एवं अनुकूल रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी संभव है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। पुराने निवेशों से खर्च में बढ़ोतरी होगी। किसी बड़ी परेशानी का हल आप ढूंढ निकालेंगे। परिवार में लोग आपको बदनाम कर सकते हैं। दोपहर तक किसी बड़ी योजना का हिस्सा बन सकते हैं। भविष्य के लिए अपनी योजनाएं बनाएं। पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

कर्क: आज अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें। परिवार के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। दोस्तों के शाम को पार्टी करने जा सकते हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार लें।

सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें । कोई धोखा दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है। नए बिजनेस की शुरुआत से पहले बड़ों की सलाह लें। आज आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम जारी रखें। संयम और धैर्य से काम करें।

कन्या: आज अच्छी प्रगति संभव है। आपका ज्ञान बढ़ेगा। शिक्षा क्षेत्र में चमकेंगे और नवीन तरीकों से समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आप प्रशंसा प्राप्त करेंगे। आपकी लोकप्रियता बहुत बढ़ जाएगीI आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक और सुखद रहेगा।

तुला:  आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए विदेश जाने का मौका हाथ लग सकता है। कुछ बड़ा परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्षेत्र से संबंधित स्थान परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। छोटी मोती परेशानियां आज लगी रहेंगी।

वृश्चिक: आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। मन में किसी के लिए कड़वाहट न रखें। आज किसी को उधार न दें। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी होगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु: आज आपको सभी तरफ लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक-जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। एक नया व्यवसाय शुरू करने करने के लिए बहुत अच्छा समय है। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और नए अधिग्रहण हो सकते हैंI

मकर: आज संपत्ति और वाहन में निवेश का मन बना सकते हैं। इनकम के नए विकल्प बनेंगे। दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। जीवन में जिस मौके की तलाश में हैं वह आपके हाथ जल्द ही लगेगा। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाएं रखें। पारिवारिक मेलजोल के लिया अच्छा दिन है।

कुंभ: आज आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा। आपके नए काम आपको लाभ देंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ा फायदा होगा।

मीन: किसी काम के चलते कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर भी आँख मूंद कर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। पिता के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। कोई भी बड़ा फैसला एकतरफा होकर न करें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on September 19, 2019 10:17 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022