20 दिसंबर राशिफल: सिंह राशि के व्यापारियों को हो सकता है बड़ा मुनाफा, जानें बाकी राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 20 December 2019 : आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 20 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (20 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवन में होने वाला बदलाव आपके पक्ष में रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें।

वृष:  आज का दिन बेहतर रहने वाला है। सोचे हुए कामों में आपको सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिलने के योग हैं। आपके अपने भाई बहनों से संबंध बेहतर बनेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मिथुन: बेरोजगारी दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। विरोधियों एवं शत्रुओं के कारण अशांति होगी। दांपत्य जीवन में स्थिरता आएगी। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपका रिश्ता बेहतर बनेगा। लव लाइफ के लिए आज का दिन कमजोर रहने वाला है।

कर्क: आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपके सामने धन लाभ के अवसर आएंगे। इंजीनीयर्स के लिए आज का दिन शुभ है। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने में सफलता मिल सकती है। आप पार्टनरशिप या बिजनेस के नए सौदे साइन कर सकते हैं। सुदूर यात्रा के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी। आज सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

सिंह: आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। बुद्धि, विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएँ दूर हो सकेंगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। व्यापारियों को आज अचानक से बड़ा धन लाभ हो सकता है। किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का ऑर्डर मिल सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है।

कन्या: आज का दिन नए योजनाओं पर काम करने का है। किसी मामले में आपको लाभ मिलने या कमीशन मिलने का योग भी है। थोड़ा आलस पर नियंत्रण करना जरुरी है। कपड़ा और परिधान के व्यवसाय में लोग बहुत लाभ हो सकता है। इस समय किया गया व्यावसायिक निवेश फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहने से मानसिक रूप से कुछ दबाव महसूस करेंगे।

तुला:  आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कारोबार में फायदा हो सकता है। रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। आज जीवनसाथी आपके प्रति संवेदनशील रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। कुछ लोगों के पुराने झगड़े भी सुलझ जाएंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। परिवार में शांति का अनुभव होगा।

वृश्चिक: आपको आज अनेक अवसरों की प्राप्ति होगी। अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहें। खर्चे थोड़े अधिक हो सकते हैं। छोटी लेकिन आनंददायक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ के लिए भी आज का दिन बेहतर है। विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा।

धनु: व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के संकेत मिल सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में अपने विश्वस्त लोगों को ना छोड़ें। आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने का मार्ग खुल सकता है। आप के वरिष्ठ अधिकारियों से भी संबंध सुधरेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियां रहेंगी। आप उन्नति प्राप्त करेंगे। लव लाइफ में आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए।

मकर: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी निजी काम को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज छोटे पैमाने पर कोई काम शुरू करेंगे, तो आगे चलकर धन लाभ हो सकता है। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।

कुंभ:  आपके लिए नया अवसर सामने होगा। पारिवारिक और सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ अच्छे मौके भी मिलेंगे। निर्णय लेने से पहले गहराई से विचार करें। धन को आकर्षित करने के लिए लाल रंग की चीजें पहनें। करियर में बदलाव फायदेमंद है। नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन: आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी होगी। प्यार के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा। अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें। भागीदारी के कार्यों में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है।


दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

This post was last modified on December 20, 2019 7:34 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022