21 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 21 September 2019 :  आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शनिवार है।  इसलिए सप्तमी तिथि का श्राद्ध कर्म भी आज किया जायेगा।  हम आपको बता रहे हैं आज 21 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपके मन-मुताबिक काम होगा। कारोबार में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। नए तरह के अनुभव आपको मिल सकते हैं।

वृष: आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। नौकरीपेशा लोगों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। कुछ अन्य काम आधे-अधूरे रह सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा।

मिथुन: किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। लोकप्रियता चरम पर होगी और नए संपर्क स्थापित होंगे। दुश्मनों से आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा।

कर्क: आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक हालात में सुधार होगा। मां की सेहत का ख्याल जरूर रखें। पारिवारिक सदस्यों की असहमति की वजह से मन में तनाव रहेगा। कुछ तनाव महसूस हो सकता है और काम में मन नहीं लगेगा। आज फोकस रहना आवश्यक है।

सिंह: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी भी काम को शुरू करने से पहले जीवनसाथी से राय- मशविरा कर लें। कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया दोस्त बन सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

कन्या: भाग्य आज आपका साथ दे रहा है। आप व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। व्यावसायिक जीवन के संबंध में नई योजनाएं बना सकते हैं। आर्थिक मदद सोच समझकर करें। कठिनाइयाँ आ सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ख़्याल रखें।

तुला:  यह आपके लिए अच्छा काम बनाने का अवसर है। शत्रु से सावधान रहें।  लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज आपकी  आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज पूजा पाठ में थोड़ा समय अवश्य बिताएं।

वृश्चिक: आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा बीतेगा। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के योग बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा।

धनु:  समस्या जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। नए कारोबार के सौदों को अंतिम रूप देने के लिए अवधि अनुकूल है। प्रेम संबंध के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे।

मकर: कार्यक्षेत्र पर नए विचार आकार लेंगे। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले अच्छा करेंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। आपको अपने रिश्तों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ: आज आपकी ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी हुई है।आपके काम जल्द ही बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कोई जश्न मनाने का मौका मिलेगा। रिस्क लेने से न कतराएं।

मीन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on September 21, 2019 10:25 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022