25 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 25 September 2019 :  आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और दिन बुधवार है। इसके साथ ही बुधवार को एकादशी व द्वादशी तिथि दोनों का श्राद्ध है।  हम आपको बता रहे हैं आज 25 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। आपको कारोबार में धन लाभ होगा। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जायेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष: आज कुछ मामलों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में आज आपको अपने उद्यमों में बढ़ावा मिलेगा और नई शाखाएं स्थापित करेंगे। पैतृक मामलों से संबंधित झगड़ा खत्म हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा के लिहाज से समय प्रतिकूल है। आपकी नई परियोजनाओं को अमल में लाने के लिए ठीक समय नहीं है।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों की तरक्की होगी। आपका मन अशांत रहेगा। कोई करीबी इंसान आपको नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी करेंगे। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

कर्क: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी तर्क शक्ति भी बढ़ेगी। आपको दुश्मनों पर जीत मिलेगी। आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। इस दौरान आपको परिवार की सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। भाई की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

सिंह: आज आप अपने काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिलेंगे। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। संतान की तरक्की से आप खुश होंगे। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

कन्या: आज आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। आपकी कुछ इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे।

तुला:  आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कामकाज को जल्द निपटाएंगे। जॉब और बिजनेस में आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई ख़ास उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। बड़े भाई बहनों के साथ आप ज्यादा वक़्त बीतेगा। भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिश सफल होगी। सेहत को लेकर सावधान रहें।

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपके काम की तारीफ होगी। पारिवारिक मामलों में भी आपके लिए समय अच्छा है। प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में निवेश करने पर फायदा मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। फालतू खर्च भी बढ़ने की संभावना है।

धनु:  आज कई योजनाएँ समय से पूरी होंगी। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी बहुत तारीफ करेंगे। मेहमानों के आने से घर के माहौल में परिवर्तन आयेगा। सेहत के मामले में सब कुछ बेहतर रहेगा।

मकर: आज आप लगातार यात्रा करेंगे। अपने आप को तनाव से मुक्त रखें। परिवार और व्यापार में संतुलन स्थपित करने का प्रयास करेंगे। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक योजनाओं में अंतिम मिनट में बदलाव किए जा सकते है।

कुंभ: आज का दिन शानदार रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। सही योजना सफलता दिलाएगी। पारिवारिक नजरिए से समय ठीक नहीं है। भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं। आपको आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

मीन: कार्यक्षेत्र में आपके लिए समय शुभ रहेगा। आपके कामकाज से अधिकारी खुश रहेंगे। आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। विवाद बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। इसके अलावा कुछ पारिवारिक चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022