Aaj Ka Rashifal In Hindi 27 September 2019 : आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शुक्रवार है। इसके साथ ही शुक्रवार को चौदहवें दिन का श्राद्ध है। हम आपको बता रहे हैं आज 27 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):
मेष: आपका काम मन-मुताबिक पूरा होगा। आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। आज आपको काम के कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। नए तरह के अनुभव भी आपको मिलेंगे। बच्चों के दिमाग में कोई रचनात्मक कार्य आ सकता है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। चित्त को शांत बनाये रखने की कोशिश करेंगे।
वृष: आज आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें। जरूरत से ज्यादा खर्च परेशानियां पैदा कर देगा। नए मित्र बनेंगे। उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। प्रतियोगिता या नई नौकरी के साक्षात्कार के लिए अच्छा समय है।
मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। किसी पुराने प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता मिलेगी। पैसे खर्च करते समय सावधानी बरतें। खाने-पीने का ध्यान रखें। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। रिश्तों में नयापन महसूस होगा। मौज-मस्ती करने के लिए यह बहुत अच्छा दिन है।
कर्क: करियर में थोड़ा तनाव और अस्थिरता का एहसास हो सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम के लिए समय मिलाजुला है। प्रेमियों को कुछ गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। आप मौसमी बीमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं।
सिंह: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा और सफलता देने वाला रहेगा पारिवारिक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। बेरोजगारों को आज नौकरी के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न करें।
कन्या: आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपका हर काम समय से पूरा हो जायेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। किसी जरूरी काम-काज से यात्रा के योग बन रहे हैं। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। बॉस के साथ संबंधों में मजबूती आयेगी।
तुला: किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। व्यवसाय संबंधित यात्राएं फलीभूत नहीं होंगी। नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए सही समय नहीं है। कार्यस्थल पर किसी से झगड़े और टकराव से बचें। पारिवारिक परिवेश आज आपको भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है।
वृश्चिक: आज का दिन सामान्य गुजरेगा। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस में पैसे को लेकर विवाद हो सकता है। अपने अंदर की बात किसी भी दोस्त से साझा न करें। मजबूती के साथ अपना काम करने की जरूरत है। आपके धैर्य की परीक्षा होगी। सेहत का ख्याल रखें।
धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधान रहें। खान पान का ध्यान रखें।
मकर: आज आपको धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ समय अच्छा रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। दिनभर के कामों से शाम को थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आपका बना-बनाया कोई काम बिगड़ सकता है। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
कुंभ: आज आपको बहुत सावधान और सतर्क रहना पड़ेगा। आर्थिक पक्ष में समय अनुकूल नहीं हैं। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप खुद को विपरीत परिस्थितियों में पा सकते हैं। अपने करीबी सहयोगियों के साथ विवाद होने की संभावना आपको चिंतित कर सकती हैं।
मीन: आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में किसी तरह की बाधा उत्पन्न हो सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। प्रेमी के साथ आपका विवाद हो सकता है। आंखों की कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…