31 अक्टूबर राशिफल: मेष राशि वालों की आज लग सकती है लॉटरी, जानें बाकी राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 31 October 2019 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन गुरुवार है। आज से छठ पूजा का शुभारंभ होने जा रहा है। हम आपको बता रहे हैं आज 31 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज भाग्य आपके पक्ष में है। लॉटरी जीतने या सट्टा बाजार में लाभ हासिल करने की अच्छी संभावना हैं। पूरे दिन सक्रिय और प्रसन्न महसूस करेंगे। व्यावसायिक निर्णय, निवेश और विवादों को निपटने के लिए अच्छा समय है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से दो कदम आगे रहेंगे। नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू अच्छे परिणाम देंगे।

वृष: जीवन और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। धन लाभ के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। यदि कोई प्रोजेक्ट आरंभ करने जा रहे हैं तो संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। एक समय में एक ही काम पर पूरा फोकस रखेंगे तो जल्द ही सफलता मिलेगी।

मिथुन: निजी जीवन में चल रहे तनाव आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। नकारात्मक सोच आपके मन को परेशान करेगी। यात्रा करते समय दुर्घटना की संभावना है। नशे की हालत में वाहन न चलाएं। प्रेम संबंधों में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने करीबी लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

कर्क: आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी। आप को वैवाहिक मामलों में सुख और आनंद प्राप्त होगा। अजनबियों के साथ अधिक मित्रता न दिखाएँ। आप अच्छी सेहत को बनाए रखने में सक्षम रहेंगें।

सिंह: आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आत्मविश्वास की कमी न होने दें। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। कोई अहम निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। काम से संबंधित छोटी यात्राएं दिन के अधिकांश भाग के लिए आपको व्यस्त रखेंगी।

कन्या: आज आप के लिए एक बहुत ही शुभ दिन है। आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे। आप खुशी और संतोष का अनुभव करेंगे। आप आज खुशहाल और परिपूर्ण वैवाहिक जीवन का आनंद ले पाएंगे। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। आप अपने आसपास के लोगों पर प्रभाव बनाने में सक्षम होंगे। यात्रा के लिए बहुत अच्छा दिन है।

तुला: आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिजन के साथ मिलकर व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: आपके लिए आज भाग्य के नए द्वार खुलेंगे। आप थोड़े से प्रयासों से ही शानदार उपलब्धियाँ प्राप्त कर सकेंगे। प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे। रिश्तों में किसी भी प्रकार का मतभेद आसानी से सुलझ जाएगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य भी आयोजित किया जा सकता है।

धनु: आज किसी परिस्थिति को अनदेखा करने का प्रयास न करें। आज किसी की बातों में न आयें। किसी और की बात पर सोच विचार कर के ही भरोसा करें नहीं तो आपको धोखा हो सकता है। आप को मित्रों और रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक उत्पन्न अप्रत्याशित व्यय वित्तीय परेशानी दे सकते हैं।

मकर: आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किस्मत आपके प्रयासों में आपका भरपूर साथ देगी। कुछ अप्रत्याशित आर्थिक आय पाने की संभावना है। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा और आपका जीवन साथी आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियां मानने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ: आज का दिन नया कारोबार आरम्भ करने के लिए भी उत्तम है। आज आपमें सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। निजी और व्यावसायिक जीवन में ताल मेल बिठाने में सफलता मिलेगी। घर परिवार पर ध्यान देंगे। अपने किसी भी व्यवहार में अति न करें, न ही जल्दबाजी करें। घर बनाने के सोच रहे हैं तो आज इस दिशा में कदम उठाएं।

मीन: आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आप आज एक अप्रत्याशित लाभ की भी उम्मीद कर सकते हैं। अतीत में की गयी कड़ी मेहनत के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित इनाम मिल सकता है । ऋण के लेन देन में न उलझें। प्यार पाने और प्यार करने की सुदृढ़ चाहत आज उभर कर आएगी।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

This post was last modified on October 30, 2019 11:36 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022