Aaj Ka Rashifal In Hindi 4 December 2019 : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 4 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (4 December 2019 Ka Rashifal):
मेष: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर के मामले में आपके ऊपर अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। लोग आपके विचारों को ध्यान से सुनेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
वृष: आपकी नौकरी में तरक्की संभव है। कार्यस्थल पर किसी से अनबन हो सकती है। विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते है। आपको अपने परिवार से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात के आसार हैं। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। आज कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है।
मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। आपके धन और यश में वृद्धि होगी। व्यापार में कुछ लाभ हो सकता है। पार्टनर के सहयोग से आप सफल हो सकते हैं। चोरी-चकारी से आपको सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर सामने आएंगे। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है।
कर्क: आज आपको दैनिक जीवन में थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। नौकरी या कार्य से जुड़े नए विकल्प मिलेंगे। जल्दबाजी में फैसलों से बचें। आप परिवार की किसी चिंता से पीड़ित हो सकते हैं। प्रियजनों के साथ थोड़ा अधिक समय बिताएं। बुरा वक्त जल्द ही बीत जाएगा। मेहनत और लगन से आने वाले दिनों में आर्थिक लाभ संभव है।
सिंह: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या: भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट भी रह सकती है। आपके आत्मविश्वास में गिरावट होगाI अपने आपको नियंत्रित करने का समय है। साझेदारी के कार्य आगे बढ़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
तुला: आज का दिन शुभ रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। सेहत दुरुस्त रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक: आज का दिन भागदौड़ से भरपूर रहेगा। कारोबार के मामले में दिन शुभ रहेगा। आय के नए जरिए बनेंगे। आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। यात्रा फलदायी साबित हो सकती है। छोटी-मोटी बाधाओं से हताश होने की जरूरत नहीं है। आप हिम्मत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ समय का आनंद लेंगे।
धनु: आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। यात्रा और खरीदारी के योग हैं। आपसी रिश्ते और दोस्ती मजबूत होंगी। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
मकर: आज का दिन उत्तम रहेगा। मौके का सही इस्तेमाल करेंगे तो कारोबारी जीवन भविष्य में ज्यादा लाभ देगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन संबंधी मामलों का ध्यान रखें।
कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य आपके पक्ष में नहीं है। लेकिन ईमानदारी से काम करने से आपकी तरक्की होगी। प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। दोस्तों के साथ आज आप अच्छा वक्त बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में भी भाई बहनों से विवाद हो सकता है। छोटी यात्रा के लिए जाने के लिए आज का दिन ठीक है।
मीन: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके घर में किसी शुभ आयोजन की सुगबुगाहट है। विदेश में रहने वाले मेहमानों के आने की संभावना है।
This post was last modified on December 4, 2019 9:56 AM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…