7 नवंबर राशिफल: आज मिथुन राशि वालों की रहेगी चांदी, जानें बाकी राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 7 November 2019 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन गुरुवार है। दशमी तिथि सुबह 09 बजकर 55 मिनट तक ही रहेगी। हम आपको बता रहे हैं आज 7 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं।

वृष: आज का दिन सामान्य रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी, जिससे आपको लाभ होगा। कुछ दिनों से पेंडिंग काम आज पूरा हो जायेगा। गुस्से पर काबू रखें। कारोबार स्थल पर विवाद हो सकता है।

मिथुन: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। मुनाफे और ग्राहकों में वृद्धि होगी। नौकरीरत व्यक्ति वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं। प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। आप अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगे। बच्चों के साथ प्यार का रिश्ता बना रहेगा। सफर करने के लिए एक अच्छा दिन है।

कर्क: आपके निजी जीवन के लिए एक बेहतर दिन है। आपके प्रियजन और मित्र आपके रिश्ते में कमिटमेंट को लेकर आपको काफी सराहना दे सकते हैं। आज आपके विचारों और तर्कों को सुना व माना जाएगा। कुछ लोगों की टिप्पणियां आपको आहत कर सकती हैं, लेकिन किसी भी बात को दिल पर ना लेकर आप हल्के मूड में आगे बढ़ें।

सिंह: आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे भी हो सकते हैं। कुछ मामलों में आपनी बातों पर कायम नहीं रह पायेंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद प्राप्ति होगी। परिवार के लोगों की आज सहायता करनी पड़ सकती है। आय के जरियों में बढ़ोतरी होगी। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आज थोड़ी मेहनत से ही आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।

तुला: भाग्य आज आपके पक्ष में है। आज का दिन आप के लिए बहुत फलदायक सिद्ध हो सकता है। आप नए विचारों और रणनीति के साथ आगे आएंगे। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। सेवारत लोगों के लिए तबादला होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ काफी जोशीले और स्नेह भरे रिश्ते का आनंद उठाएंगे। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित आहार लें।

वृश्चिक: भाग्य आज काफी हद तक आप के पक्ष में रहेगा। आपके लिए आज का दिन कुछ अतिरिक्त प्रयास करने का है। आप नए घर, संपत्ति या वाहन में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। कुछ मामलों में आपको लोगों के मन में बैठे भ्रम को दूर करने के लिए प्रयास करने पड़ सकते हैं। आपको अपने जीवन के लिए कुछ बेहतरीन योजना बनाने की प्रेरणा मिल सकती है।

धनु: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। आज दोस्तों के साथ भी आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। आप कोई मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार को बढ़ाने का मौका मिलेगा। इनकम को लेकर आप परेशान रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शानदार है। संतान से विवाद हो सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए।

कुंभ: आज का दिन आप के लिए काफी व्यस्तता लेकर आएगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है। आप को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा करते समय दुर्घटना की संभावना है। नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

मीन: अपने भविष्य को लेकर आपको जागरूक होना पड़ेगा। आपके लिए आज निजी जीवन में कुछ आशाजनक उन्नति हो सकती है। आपको अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कुछ अच्छा संकेत मिल सकता है। आपको किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर भी मिल सकता है। आप एक लंबे समय से जिस चीज का इंतजार कर रहे हैं, उसे पाने की आज संभावना है।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

नवंबर महीने में छठ महापर्व, कार्तिक पूर्णिमा सहित मनाई जाएगी गुरू नानक देव जयंती

This post was last modified on November 7, 2019 10:01 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022