9 नवंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 9 November 2019 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन शनिवार है। द्वादशी तिथि दोपहर 02:40 तक रहेगी। हम आपको बता रहे हैं आज 9 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीत सकता है। कुछ लोग आपसे काफी प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए लोगों से शुभ काम में मदद मिल सकती है। कुछ काम आगे चलकर आपके लिये बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ होगी।

वृष: योजना बनाने और निर्णय लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार्यालय का वातावरण सौम्य रहेगा। आपको व्यापार के नए क्षेत्रों में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा । आप भौतिक और सुख सुविधा की वस्तुओं पर पैसा खर्च करेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ा बहुत मनमुटाव संभव है। स्वास्थ्य संबंधी कोई चिंता करने की बात नहीं है।

मिथुन: आज क्रिएटिविटी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। लोगों को आपकी रचनात्मकता काफी प्रभावित करेगी। आपको अपने लोगों के लिए समय निकालना होगा। किसी से मन की बात कहना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए हर तरह से उपयुक्त है। प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे। जीवन साथी आज आपको कुछ अच्छी खबर देगा।

कर्क: आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। सुनी-सुनाई बात पर कोई भी फैसला लेने से बचें। आपके लिए ये समय परिवर्तनकारी साबित हो सकता है।

सिंह: आज आपके लिए एक बहुत ही शुभ दिन है। आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे। आजीविका और पेशे की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। कड़ी मेहनत की बदौलत लाभ और सफलता का आनंद उठा पाएंगे। वित्तीय लाभ होगा। आपके सभी प्रयास फलदायक सिद्ध होंगे। खुशहाल और परिपूर्ण वैवाहिक जीवन का आनंद ले पाएंगे।

कन्या: आज आपके लिए कुछ अच्छे संयोग के संकेत हैं। करियर में तरक्की के साथ मनचाहे स्थान या शहर की ओर जाने के संकेत हैं। आपको अपने पास मौजूद विकल्पों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रेम-संबंधों में मिठास आएगी।

तुला: आपके लिए आज भाग्य के नए द्वार खुल जाएंगे। आप थोड़े से प्रयासों से ही महान उपलब्धियां प्राप्त करने में सक्षम हो जाएंगे। प्रेम सम्बन्ध अनुकूल रहेंगे। रिश्तों में किसी भी प्रकार की असहमति आसानी से सुलझ जाएगी।परिजनों से सहायता तथा समर्थन प्राप्त होगा। कोई शुभ कार्य भी परिवार में आयोजित किया जा सकता है।

वृश्चिक: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। कई दिनों से रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। छात्रों को किसी कॉम्पिटेटिव एग्जाम में सफलता मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिरता बनी रहेगी। आपको किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है।

धनु: आज आपको कुछ मित्रों से बेहतरीन सहयोग मिल सकता है। आपको कुछ नई संभावनाओं और प्रस्तावों की जानकारी मिल सकती है। आपको अपने लोगों के लिए थोड़ा विचार करना पड़ सकता है। रिश्तों को नई ऊर्जा देने की आवश्यकता है। आज महत्वपूर्ण संपर्क बनाने के और कुछ सीखने के अवसर मिलेंगे। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी।

मकर: आज आपको बहुत से जरूरी काम निपटाने पड़ सकते हैं। कारोबार से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। आज आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं । तनाव में वृद्धि होगी । कलह और विवाद आपके निजी संबंधों को बिगाड़ देंगे। आप और आपके दोस्त के बीच तकरार हो सकती है।

कुंभ: आपको आज कई तरह से तारीफें और पुरस्कार मिल सकते है। आपको अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखना चाहिए। आज आपको अनुकूल और लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे। किसी दोस्त या साथी के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की सम्भावना है। काम की अधिकता आपको थोड़ा कमजोर कर सकती है, अपनी सेहत पर ध्यान दें।

मीन: आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। जिस भी काम को आप पूरा करना चाहेंगे, वो पूरा हो जायेगा। घर पर कुछ लोग आपसे मिलने आ सकते हैं। किसी पुराने सहपाठी से मिलने उसके घर जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद पैदा हो सकता है। व्यक्तिगत संबंध भी खराब हो सकते हैं ।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

नवंबर महीने में छठ महापर्व, कार्तिक पूर्णिमा सहित मनाई जाएगी गुरू नानक देव जयंती

This post was last modified on November 9, 2019 9:36 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022