उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए BJP का प्लान, किसी सांसद के रिश्तेदार को नहीं मिलेगा टिकट

Follow न्यूज्ड On  

आने वाले दिनों में राजनीति में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस बार के लोकसभा चुनावों ने बीजेपी को बहुमत दिया तो कांग्रेस को मंथन पर मजबूर कर दिया। लेकिन जीत के बावजूद बीजेपी पार्टी के नेताओं को कोई ढ़ील नहीं देना चाहती। उत्तर प्रदेश में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि मंत्री, विधायक, सांसद व जिम्मेदार पदों पर बैठे पदाधिकारी व अन्य लोग अपना आचरण संयमित और मर्यादित रखें। मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक की तरह अधिकारियों पर बल्ला चलाने की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में सभी 12 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चलें। कहा कि रिश्तेदारों को उपचुनाव में किसी भी कीमत पर टिकट नहीं देंगे। कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से टूटने से अब सभी सीटों पर जीत की स्थितियां अनुकूल हो गई हैं। इन स्थितियों में प्रदेश में अब 2022 में दोबारा भाजपा सरकार भी आएगी।

गौरतलब है कि यूपी में कुल 12 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भाजपा मुख्यालय में नड्डा शनिवार को अपने स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजपा के प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उनके मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और दोनों उपमुख्यमंत्री भी थे। लोकसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव प्रभारी होने के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश ने खासा अनुभव दिया है। प्रदेश में पार्टी का संगठन काफी मजबूत है। इसी वजह से सपा-बसपा गठबंधन होने के बावजूद हमें 80 में से 64 सीटें मिलीं।

ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 जेल अधिकारियों और 15 IAS का तबादला

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री की योजनाओं को लाभ अधिसंख्य लोगों को मिला है। ऐसे में लोग भाजपा का सदस्य बनने के लिए आतुर हैं।  बैठक में उन्होंने सदस्यता अभियान में दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी कहा। प्रदेश में एक करोड़ 80 लाख सदस्यों का 20 फीसदी यानि 36 लाख सदस्य बनाने हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को वाराणसी से सदस्यता अभियान का शुभारम्भ कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सक्रिय सदस्य और सांगठानिक चुनाव के बारे में चर्चा की।

रिश्तेदारों को किसी भी सूरत में टिकट न दें

बता दें कि इसके बाद कोर कमेटी की बैठक में जे.पी.नड्डा ने साफ कहा कि विधायक से सांसद बनने वाले परिजनों को किसी सूरत में टिकट न दिए जाएं। केवल जिताऊ उम्मीदवार को ही मैदान में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन मंत्रियों और पदाधिकारियों को उपचुनाव की 12 सीटों को जिताने की जिम्मेदारी दी गई है, वे अपनी जिम्मेदारी निभाने में कोई कोताही न करें। सरकार के ‘बड़ों’ को यह सुनिश्चत करना चाहिए। नड्डा ने कहा कि  प्रत्याशियों के चयन पर उनकी भी नजर रहेगी।

ये भी पढ़ें :UP : कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों को मंजूरी, खाते में जाएगा CM आवास योजना का पैसा

जानकारी के मुताबिक, बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा भी हुई। सांसद बन गए मंत्रियों और सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर की बर्खास्तगी से खाली हुए मंत्री पदों को शीघ्र भरने की पर सहमति बनी। इसके लिए जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। कुछ मंत्रियों को हटा कर उन्हें संगठन के काम में लगाने के साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष के बारे में भी चर्चा हुई।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022