वेनेजुएला का संरा से अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ हस्तक्षेप का आग्रह

Follow न्यूज्ड On  

काराकास, 6 जुलाई (आईएएनएस)| वेनेजुएला की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार संबंधी उच्चायुक्त मिशेल बाचेलेत से आग्रह किया है कि वह अमेरिकी व्यापार और वित्तीय प्रतिबंधों के खिलाफ हस्तक्षेप करें, जो दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्विट्जरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के एक सत्र को संबोधित करते हुए वेनजुएला के उप विदेश मंत्री विलियम कास्टिलो ने शुक्रवार को कहा कि लगाए गए प्रतिबंध निकाय के ‘एकतरफा जबरन कदमों’ की श्रेणी में आते हैं और इन्हें हटाया जाना चाहिए।

कास्टिलो ने आग्रह किया, “एकतरफा जबरन प्रतिबंधों पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों को ध्यान में रखते हुए, (हम) प्रतिबंधों को तत्काल खत्म करने की मांग करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों ने वेनेजुएला की अन्य देशों के साथ व्यापार संबंध बनाए रखने की क्षमता को समाप्त कर दिया है।

वेनेजुएला ने इस बात की सराहना की कि मानवाधिकार संबंधी उच्चायुक्त ने इस बात को स्वीकार किया है कि अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों ने आर्थिक संकट को बढ़ाया है और मानवाधिकार का उल्लंघन किया है।

कास्टिलो ने कहा कि, हालांकि वेनेजुएला हाल ही में बाचेलेत के देश (वेनेजुएला) के दौरे के बाद उनके कार्यालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कई निष्कर्षों से असहमत है और सुधार की मांग करता है।

उन्होंने कहा, “वेनेजुएला में कोई मानवीय संकट नहीं है। हम तेल की कीमतों में गिरावट और आर्थिक नाकेबंदी से जुड़ी आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं।”

कास्टिलो ने कहा कि देश को अस्थिर करने के इन प्रयासों के बावजूद, सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सामाजिक नीतियों को लागू कर रही है, जिसमें आवास और भोजन प्रदान करना शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि आठ वर्षो में 26 लाख से अधिक घरों का निर्माण किया गया है, जिससे 1.2 करोड़ से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022