‘तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया धोनी, हम तुम्हें मिस कर रहे हैं’- साक्षी धोनी

Follow न्यूज्ड On  

रांची | भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय कश्मीर में भारतीय सेना के साथ काम कर रहे हैं और इस बीच उनकी पत्नी साक्षी ने अपने गराज में एक नई कार जोड़ी है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई कार, एक जीप ग्रैंड शेरोकी की फोटो शेयर की।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “घर में स्वागत है रेडबीस्ट! तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया धोनी, हम तुम्हें मिस कर रहे हैं।”

कार की कीमत भारत में 80 से 90 लाख के बीच में है।

धोनी के पास पहले से कई गाड़ियां मौजूद है। चार पहिया गाड़ियों में उनके पास फरारी 599 जीटीओ, हैमर एच-2, जीएमसी सिएरा है।

उनके पास बाइक का भी बेहतरीन कलेक्शन है। इसमें कवास्की निन्जा एच-2, कोनफेडेरेट हेलकैट, बीएसए, सुजूकी हायाबूसा और एक नॉर्टन विंटेज प्रमुख हैं।

धोनी ने खेल से दो महीने का ब्रेक लेकर सेना के साथ समय बिताने का फैसला लिया था। वह फिलहाल, सेना के साथ पुलवामा जिले में तैनात हैं।


‘पल दो पल का शायर’ बनकर धोनी ने जीता लोगों का दिल, देखें वीडियो

This post was last modified on August 10, 2019 2:46 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022