नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस समय जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) में सेना की ड्यूटी पर हैं। वहां वह सेना की ड्यूटी के साथ-साथ लोगों का दिल जीतने वाले काम भी कर रहे हैं। कश्मीर में धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का रोजाना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कभी वह टेरिटोरियल आर्मी के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आते हैं तो कभी जूता पॉलिश करते नजर आते हैं। लेकिन अब उनका ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में धोनी (Mahendra Singh Dhoni) सेना की वर्दी पहनते नजर आ रहे हैं और साथ ही मुकेश द्वारा गाए गए- ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ गाना गाते नजर आ रहे हैं।
How pleasing is this! ?❤️#MSDhoni pic.twitter.com/0gasXKRZXc
— Rea Dubey (@readubey) August 3, 2019
धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम ले रखा है। उन्होंने 31 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ रहेंगे।
2011 में सेना से जुड़ने वाले धोनी ट्रेनिंग कैंप में सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप लगाकर क्वालिफाइड पैराट्रूपर भी बन गए थे। इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी उन पर होगी।