पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Follow न्यूज्ड On  

राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। शुक्रवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और उनकी गिनती दिग्गज नेताओं में होती थी।

बाराबंकी के रहने वाले बेनी प्रसाद वर्मा उत्तर प्रदेश के कुर्मी समाज के बड़े नेता माने जाते थे। वह बहराइच के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रह चुके थे। कुछ समय वो कांग्रेस में भी रहे और इस दौरान यूपीए 2 की मनमोहन सिंह सरकार में बेनी प्रसाद वर्मा केन्द्रीय इस्पात मंत्री थे। उन्होंने समाजवादी क्रांति दल का भी गठन किया था।

समाजवादी पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर बेनी प्रसाद के निधन की जानकारी दी। पार्टी ने अपने ऑफिशल हैंडल से ट्वीट किया, ‘पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय बेनी प्रसाद वर्मा जी और हम सबके प्रिय ‘बाबू जी’ जी का निधन अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! शत-शत नमन और अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।’

बेनी प्रसाद वर्मा को मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है। राष्ट्रीय मोर्चा- वाम मोर्चा की एचडी देवगौड़ा सरकार में वो 1996 में संचार राज्‍यमंत्री बने थे। फिर उन्हें संसदीय कार्य राज्‍यमंत्री का भी जिम्मा सौंपा गया। 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में वो सपा के टिकट पर कैसरगंज से जीतकर संसद पहुंचे थे। 2009 के चुनाव में वो कांग्रेस के टिकट पर गोंडा सीट से जीते थे। बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे। उत्‍तर प्रदेश सरकार में सपा सरकार में वो लंबे समय तक पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे।


UP: सपा ने भगवान श्री राम को बताया सबसे बड़ा समाजवादी, योगी को दी नसीहत

This post was last modified on March 27, 2020 9:42 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022