Sawan Somvar 2020 Date, Puja Vidhi, Muhurat: आज से शुरू हुआ सावन का पवित्र महीना, जानें कैसे करें भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Follow न्यूज्ड On  

Sawan Somvar 2020 Date, Puja Vidhi, Muhurat: आज से सावन का पवित्र महीना शुरु हो रहा है। इस खास माह में भगवान शिव के भक्त उनकी उपासना करते हैं। सावन का महीना आज से प्रारंभ हो रहा है जो कि 3 अगस्त रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में पड़ने वाले पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

सावन सोमवार की तारीखें:

पहला सोमवार 06 जुलाई 2020

दूसरा सोमवार 13 जुलाई 2020

तीसरा सोमवार 20 जुलाई 2020

चौथा सोमवार 27 जुलाई 2020

पांचवा सोमवार 03 अगस्त 2020

शिव जी के मंत्र (Lord Shiva Mantra):

1. ॐ नमः शिवाय॥

2. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

3. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहितन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

भगवान शिव को चढ़ाएं दूध, धतूरा और बेलपत्र:

सावन के महीने में भगवान शंकर का ध्यान लगाकर जो भक्त उनकी सच्चे मन से आराधना करते हैं, उनके सब दुख दूर हो जाते हैं और संकटों का सामना नहीं करना पड़ता है। इस दिन शिवालयों में दूध, धतूरा और बेलपत्र चढ़ाएं।

पूजा सामग्री:

भगवान शिवजी की पूजा के समय पूरे परिवार अर्थात् शिवलिंग, माता पार्वती, कार्तिकेयजी, गणेशजी और उनके वाहन नन्दी की संयुक्त रूप से पूजा की जानी चाहिए। शिवजी की पूजा में लगने वाली सामग्री में जल, दूध, दही, चीनी,  कमल−गट्टा, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, पंचमेवा, भांग, धूप, दीप,घी, शहद, पंचामृत, कलावा, वस्त्र, धूतूरा, आदि चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

पूजा विधि:

सुबह जल्दी उठें और स्नान करके साफ कपड़े पहने।

पूजा स्थान पर गंगाजल का छिड़काव करें।

मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल व दूध का अभिषेक भी करें।

भगवान शिव और शिवलिंग को चंदन का तिलक लगाएं।

भगवान को सुपारी, पंच अमृत, नारियल, बेल पत्र, धतूरा, फल, फूल आदि अर्पित करें।

अब दीपक जलाएं और भगवान शिव का ध्यान लगाएं।

शिव मंत्रों का जाप करें।

सावन सोमवार व्रत की कथा सुनें।

शिव चालीसा का पाठ करें और महादेव की आरती उतारें।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022