शाहीन बाग प्रदर्शन के खिलाफ सरिता विहार में प्रदर्शन

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)| शाहीन बाग में जहां एक तरफ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है तो वहीं शाहीन बाग से सटे सरिता विहार में रविवार को इसके खिलाफ प्रदर्शन हुआ। कुछ ही देर में इस प्रदर्शन में कई लोग पहुंच गए। पूछने पर बताया कि वो किसी संगठन से नही जुड़े हैं और शाहीन बाग के विरोध प्रदर्शन से परेशान हो गए हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम किसी संगठन से नहीं जुड़े हैं। हम इस विरोध प्रदर्शन से परेशान हो गए हैं। हमें काम पर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी दूर जाने के लिए 3-4 घंटे लग जाते हैं। न तो बच्चे स्कूल जा पा रहे हैं और न ही हम अपने काम पर। इन लोगों को यहां 50 दिन हो गए, इन्हें कोई नही हटा रहा, हम एक दिन विरोध प्रदर्शन करने आ गए तो हमें हिरासत में लिया जा रहा है।”

करीबन 150 से 200 लोगों की तादाद ने अचानक शाहीन बाग में हलचल पैदा कर दी जिसके बाद पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई। शाहीन बाग में जहां महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं, उस जगह पर स्थानीय लोगों ने खुद पहरेदारी शुरू कर दी और हाल ही में हुई गोलीबारी के मद्देनजर एहतियातन वहां मौजूद हर शख्स की तलाशी होने लगी।

स्थिति बिगड़ते ही दिल्ली के दक्षिणी-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) चिन्मय बिस्वाल मौके पर पहुंच गए और वहां विरोध प्रदर्शन करने के खिलाफ जो लोग विरोध कर रहे थे, उनको समझाने की कोशिश की। लेकिन जब लोग नहीं माने तो उनको बस में भर कर उस इलाके से ले जाया गया।

डीसीपी ने कहा, “शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के खिलाफ किसी को भी किसी तरह के धरना-प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई थी, फिर भी कुछ लोग यहां पर आ गए। पुलिस ने उन्हें हटा दिया।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022