शब-ए-क़दर 2019: कब है लैलात अल-क़द्र? जानिए इस रात की अहमियत और मायने

Follow न्यूज्ड On  

इस्लामिक धर्म के अनुसार ‘शब-ए-क़दर’ वह रात है, जब पैगंबर मोहम्मद को ‘कुरआन-ए- शरीफ’ की पहली आयतें बताई गई थी। इसे ‘लैलात अल-क़द्र’ भी कहा जाता है और यह रमजान के महीने में आती है। मुस्लिम समाज के लोग मानते हैं कि इस रात अल्लाह अपने बंदो को माफी देता है और दुआएं क़ुबूल करता है। साथ ही जमीन पर उतारे गए फरिश्तों को भी साल भर का फरमान भी इसी दिन बताया जाता है।

इस्लाम की पाक किताब ‘कुरआन-ए- शरीफ’ में लैलात अल-क़द्र की तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन इस रात की अहमियत के बारे में जरूर बताया गया है। कुरआन-ए- शरीफ में एक पूरी सूरत (अध्याय) लैलात अल-क़द्र के बारे में है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, इस रात में की गई इबादत का इनाम 83 सालों में की गई इबादत से भी ज्यादा होता है।

शब-ए-क़दर 2019: कब है लैलात अल-क़द्र?

शब-ए-क़दर की तारीख तय नहीं है। यह रमजान के पाक महीने के आखिरी 10 दिनों में से एक विषम रात पर होती है, जिसका मतलब है कि यह 21वीं, 23वीं, 25 वीं, 27वीं या 29वीं रात को होती है। इस हिसाब से, भारत में लैलात अल-क़द्र 30 मई या 1 जून या 3 जून की रात हो सकती है।

शब-ए-क़दर की अहमियत और मायने

इस्लाम धर्म में लैलात अल-क़द्र काफी अहम होती है, क्योंकि इस रात को पैगंबर मोहम्मद को कुरान का पता चला था। मुस्लिम समाज में माना जाता है कि इस रात अल्लाह अपने बंदों पर बेहद मेहरबान होता है। इस रात को मुस्लिम समाज के लोग अल्लाह की इबादत के लिए नमाज़ पढ़ते हैं और कुरआन- ए- शरीफ की तिलावत करते हैं। साथ ही माना जाता है कि इस रात इंसानों के लिए आखिरी मार्गदर्शन आता है।

शब-ए-क़दर के संकेत:

किसी को नहीं पता कि रमजान में शब-ए-क़दर किस दिन आती है। कुछ हदीसों में इस रात की कुछ निशानियां बताई गई हैं, जो इस रात का संकेत देती हैं। शब-ए-क़दर के लिए कहा जाता है कि यह एक शांत और चमकदार रात है। इस रात तापमान न तो गर्म होता है और न ही ठंडा। साथ ही चांद साफ चमकता है। इस रात के दौरान भी बारिश हो सकती है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022