Sherghati Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: गया जिले की शेरघाटी विधानसभा सीट पर चुनावी जंग बेहद रोमांचक होगी। इस बार एनडीए में शामिल हुई जीतनराम मांझी की पार्टी हम ने इस सीट अपना दावा ठोका है। वर्तमान यह सीट जेडीयू के विनोद प्रसाद यादव के कब्जे में है, जो कि यहां से दो बार से विधायक चुने गए हैं।
शेरघाटी सीट का इतिहास
साल 1951- 52 में स्वाधीनताकाल के पहले चुनाव में इस सीट को शेरघाटी-इमामगंज के रूप में पहचान पहचाना जाता था। तब यहां से दो-दो विधायक क्रमश: देवधारी चमार और जगलाल महतो ने एक-एक बार जीत हासिल की थी। साल1977 में शेरघाटी को बोधगया विधानसभा क्षेत्र (सु.) का हिस्सा बना दिया गया।
तब से 2010 चुनावों के पूर्व तक यही स्थिति बनी रही। शेरघाटी सीट को दोबारा अपना खोया हुआ वजूद हासिल करने में 38 साल का लंबा समय लग गया। नये परिसीमन के बाद फिर से अपने पुराने वजूद में आई शेरघाटी सीट पर पहली बार वर्ष 2010 में हुए चुनाव से लेकर अब तक जेडीयू के प्रत्याशी विनोद प्रसाद यादव का कब्जा है।
शेरघाटी विधानसभा सीट की आबादी 415865 है। इसमें 90 फीसदी आबादी ग्रामीण और 10 फीसदी आबादी शहर में बसती है। यहां अनुसूचित जाति की आबादी 34 फीसदी है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान 57 फीसदी और 2015 के विधानसभा चुनाव में 59 फीसदी मतदान हुआ था।
साल 2015 में हुए चुनाव में जेडीयू के विनोद प्रकाश यादव को 44579 वोट मिले थे, वहीं हम के मुकेश कुमार यादव को 39745 वोट मिले थे। विनोद प्रकाश यादव ने मुकेश कुमार यादव को 4834 वोटों से हराया था। वहीं यहां से तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी मंजू अग्रवाल थीं, जिन्हें 29 हजार 671 वोट मिले थे।
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Vinod Prasad Yadav | JD(U) | 44579 | Mukesh Kumar Yadav | HAM(S) | 39745 |
2010 | Vinod Prasad Yadav | JD(U) | 25447 | Sushama Devi | IND | 18944 |
1972 | Jairam Giri | INC | 38788 | Upendra Nath Verma | SOP | 18059 |
1969 | Jai Ram Giri | IND | 15463 | Parshuram Singh | SSP | 13691 |
1967 | M. A. Khan | JKD | 10638 | P. Singh | SSP | 9466 |
1962 | Md. Shahjahan | INC | 10237 | Khwaja Midhat Noor | SWA | 9350 |
1957 | Shahjehan Mohammad | INC | 8045 | Upendra Nath Verma | IND | 6622 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…