महाराष्ट्र: शिवसेना विधायक ने पार्टी छोड़ी, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

Follow न्यूज्ड On  

नागपुर | शिवसेना को उस वक्त झटका लगा जब महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के वरोरा के विधायक सुरेश उर्फ बालू धनोरकर ने पार्टी और विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया।

इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं या विपक्षी दलों के समर्थन के साथ निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस को भी चंद्रपुर में एक मजबूत प्रत्याशी की जरूरत है। धनोलकर चुनाव लड़ते हैं तो उनका सामना भाजपा के चार बार के सांसद व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर से होगा।

धनोरकर ने मीडिया से कहा, “मैं चंद्रपुर सीट से चुनाव लड़ूंगा। कांग्रेस से कुछ समय से बात चल रही है लेकिन अभी कोई नतीजा नहीं निकला है।”

बीते महीने शिवसेना का भाजपा से गठबंधन तय होने के बाद धनोरकर ने इस पर आपत्ति जताई थी और पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था।

उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और विधानसभा अध्यक्ष को भी अपना इस्तीफा भेज दिया।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि स्थानीय जातीय गणित धनोरकर के पक्ष में बताए जा रहे हैं।


महाराष्ट्र: महिला इंटर्न ने की संपादक की हत्या, दो साल से यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

This post was last modified on March 21, 2019 12:19 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022