श्रीलंका ने सोशल मीडिया से अस्थायी प्रतिबंध हटाया

Follow न्यूज्ड On  

कोलंबो, 6 मई (आईएएनएस)| श्रीलंकाई अधिकारियों ने सोमवार को तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर से अस्थायी प्रतिबंध को हटा दिया। नेगोम्बो में हिंसा के बाद यह प्रतिबंध लगाया गया था। ईस्टर सनडे के मौके पर श्रीलंका में जिन जगहों पर बम विस्फोट हुआ था, उनमें से एक नेगोम्बो भी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नेगोम्बो में सिंहलियों और मुसलमानों के बीच संघर्ष के बाद इस प्रतिबंध को लगाया गया था।

एक निजी विवाद को लेकर झड़प हुई थी और बाद में भीड़ ने मुसलमानों की दुकानों पर पत्थरबाजी की और वाहनों को तोड़ दिया।

इन घटनाओं के चलते अधिकारियों ने कर्फ्यू लगा दिया था और नेगोम्बो घटना से जुड़ी हुई तस्वीरों और वीडियो के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

द डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिबंध हटाए जाने की घोषणा सूचना विभाग ने की है।

21 अप्रैल में हुए आतंकी हमले के बाद दूसरी दफा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस हमले में 250 से ज्यादा लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए थे।

इस दौरान, कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को स्कूलों में कक्षाएं फिर से शुरु हुईं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022