सीजीएफ एशिया के रवैये के खिलाफ आईओए ने बत्रा का किया समर्थन

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)| भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने कई बार बर्मिघम में 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाने का विरोध किया है, लेकिन उनके इस कदम की हाल ही में रवांडा में हुई सीजीएफ एशिया रीजनल बैठक में आलोचना हुई थी। अब आईओए के महासचिव राजीव मेहरा ने रीजन वाइस प्रेसिडेंट (एशिया) क्रिस चान को एक मेल लिखकर कहा है कि भारत आईओए के अध्यक्ष के बयान को चुनौती देने वाली बात का खंडन करता है।
 

अपने मेल में मेहरा ने साफ कहा है कि बत्रा को भारत में राष्ट्रमंडल खेलों की तरफ से बोलने का पूरा अधिकार है और उन्हें सीजीए/एनओसी की जनरल बॉडी के साथ-साथ कार्यकारी परिषद का भी समर्थन हासिल है।

मेल में लिखा है, “हमारे अध्यक्ष भारत में खेल के बढ़ावे के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वह भारत की तरफ से राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बोलने का पूरा अधिकार है और उन्हें जनरल बॉडी के साथ-साथ कार्यकारी परिषद का भी समर्थन हासिल है। बर्मिघम-2022 में खेले जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को बाहर करने के बाद हमारा जो रूख है वो सिर्फ राष्ट्रंडल खेल का रूख नहीं है बल्कि करोड़ों लोगों के अंदर भरा गुस्सा है।”

उन्होंने कहा, “हालांकि सीजीए/एनओसी को कई बार नजरअंदाज किया गया है वो भी बात को जानने के बाद की एशिया में भारत ऐसा पहला देश है जिसने बीते दो दशक में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की है। हमने सीजीएफ के साथ मधुर संबंध बना रखे हैं। उस बयान की रिकार्डिग गलत है और हमें उम्मीद है कि इसमें जल्दी सुधार किए जाएंगे।”

सीजीएफ की रीजनल मीटिंग के माइन्यूट्स को अगर देखा जाए तो कहा गया था, “एशिया को एक समूह के तौर पर रहना चाहिए। भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार करने की बात करने से पहले बात करनी चाहिए थी। एशिया को इस बात से निराशा है कि भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की प्रासंगिकता पर सवाल खड़े किए हैं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022