सिमरिया विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: BJP ने अपने निवर्तमान MLA का टिकट काटकर बदला है उम्मीदवार

Follow न्यूज्ड On  

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। सिमरिया विधानसभा सीट (Simaria Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर तीसरे चरण में 12 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यह सीट चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के गणेश गंजू ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुजीत कुमार भारती को शिकस्त दी थी।

सिमरिया विधानसभा सीट (Simaria Assembly Constituency) का इतिहास

सिमरिया विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सिमरिया विधानसभा सीट 1977 में बड़कागांव से अलग होकर बनी थी। तब से लेकर अब तक इस सीट पर 14 चुनाव हो चुके हैं। पहले विधायक 1977 में जेएनपी पार्टी से उपेंद्रनाथ दास चुने गये थे।

2000 में झारखंड गठन के बाद इस सीट पर 2005 में हुए चुनाव में भाजपा के उपेंद्र नाथ दास विधायक चुने गए। 2008 के उप चुनाव में यहां से सीपीआई के राम चंद्र राम ने जीत हासिल की। 2009 के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के जय प्रकाश सिंह यहां से विधायक बने। इसी तरह 2014 के चुनाव में इस सीट से झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के गणेश गंजू विधायक चुने गए।

सिमरिया विधानसभा सीट का समीकरण

सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,27,325 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,72,640 और महिला मतदाता 1,54,685 हैं। पिछले चुनाव में 61.66 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वर्तमान विधायक गणेश गंझु को भाजपा ने इस बार टिकट नहीं दिया है।

Simaria Assembly Seat Voting Date:

सिमरिया विधानसभा सीट पर मतदान : 12 दिसंबर, 2019

Simaria Assembly Seat Counting Result Date:

सिमरिया विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019

Simaria Constituency Seat Winner 2014 :

सिमरिया विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के गणेश गंजू

List of Polling Stations in Simaria Assembly

सिमरिया विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

गणेश गंजू, झाविमो- 67,404

सुजीत कुमार भारती, भाजपा– 51,764

हार का अंतर – 15,640

Simaria Assembly Seat Candidates List:  सिमरिया विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :

  • JVM – रामदेव सिंह भोगता
  • BJP – किसुन कुमार दास
  • AJSU – मनोज कुमार चंद्र
  • SP – शंकर रजक
  • BSP – जीतेंद्र कुमार
  • अम्बेडकारते पार्टी ऑफ इंडिया – खेमन राम

मतदान की तारीख: 12 दिसंबर

Simaria Assembly 2014 Result

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022