झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। खिजरी विधानसभा सीट (Khijri Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर तीसरे चरण में 12 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यह सीट रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राम कुमार पाहन ने कांग्रेस उम्मीदवार सुंदरी तिर्की को भारी मतों से शिकस्त दी थी।
1967 से अस्तित्व में आए खिजरी विधानसभा में अब तक कांग्रेस और भाजपा का ही दबदबा रहा है। खिजरी से कांग्रेस के 6 तो भाजपा से 4 विधायक अब तक विधानसभा पहुंचे हैं। यहां से दिग्गज भाजपा नेता कडिय़ा मुंडा भी विधायक रह चुके हैं। वहीं लगातार 1995 और 2000 में भाजपा के दुति पाहन यहां से लगातार दो बार विधायक रहे। दुति पाहन के अलावा से अबतक कोई लगातार दो बार विधायक नहीं बन सका है।
2005 में कराए गए चुनाव में यहां से भाजपा के दिग्गज नेता करिया मुंडा विधायक चुने गए। 2009 के चुनाव में कांग्रेस के स्वाना लाकरा विधायक चुने गए। 2014 के चुनाव में भाजपा के राम कुमार पाहन कांग्रेस उम्मीदवार को 64,912 वोट के अंतर से हराकर चुनाव जीते।
खिजरी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,26,838 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,69,259 और महिला मतदाता 1,57,578 हैं। पिछले चुनाव में 60.63 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
2014 में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदरी तिर्की को 64912 वोट के भारी अंतर से हराकर विधायक बने रामकुमार पाहन के लिए जहां अपनी सीट बचा पाने की चुनौती है, वहीं कांग्रेस ने इस बार वर्तमान जिप सदस्य राजेश कच्छप को उम्मीदवार बनाकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। 2014 के चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे झामुमो प्रत्याशी अंतु तिर्की इस बार झाविमो से चुनाव लड़ रहे हैं तो आजसू पार्टी ने रामधन बेदिया को मैदान में उतारा है।
खिजरी विधानसभा सीट पर मतदान : 12 दिसंबर, 2019
खिजरी विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019
खिजरी विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राम कुमार पाहन
List of Polling Stations in Khijri Assembly
खिजरी विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त वोट
रामकुमार पाहन, भाजपा – 94,581
सुंदरी तिर्की, कांग्रेस – 29,669
हार का अंतर – 64,912
Khijri Assembly Seat Candidates List: खिजरी विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :
मतदान की तारीख: 12 दिसंबर
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…