सीरियाई संविधान समिति लॉन्च करने की समय सीमा नहीं : गुटेरेस

Follow न्यूज्ड On  

संयुक्त राष्ट्र, 19 जनवरी (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि सीरिया में संविधान समिति लॉन्च करने की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन इस काम को यथासंभव जल्द से जल्द करने की जरूरत है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीरिया को एक संविधान समिति की आवश्यकता है, जो ‘वास्तव में संतुलित’ हो और सीरिया के सभी लोगों को स्वीकार्य हो।

गुटेरेस ने कहा कि संविधान समिति के लिए संयुक्त राष्ट्र की सूची को पिछले साल सीरियाई सरकार द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद से अतिरिक्त परामर्श की आवश्यकता होगी।

सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के नए दूत गेयर पेडरसन अगले हफ्ते रूस सरकार के साथ सीरियाई संविधान समिति के काम पर चर्चा करने के लिए मॉस्को जाएंगे।

पेडरसन ने इस सप्ताह दो दिनों के लिए दमिश्क का दौरा किया था और सीरियाई नेतृत्व के साथ बातचीत की थी। गुटेरेस ने कहा कि वार्ता बहुत रचनात्मक थी।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि राजनीतिक समाधान के बिना सीरिया की समस्या का कोई हल नहीं है और समस्या का हल निकालने के संबंध में संयुक्त राष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022