Sushant Singh Rajput death: सुशांत की मौत के बाद, सदमे से उनकी भाभी ने भी तोड़ा दम

Follow न्यूज्ड On  

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड (Suicide) ने उनके परिवार को बुरी तरह झकझोर दिया है। सुशांत के जाने का गम उनकी  भाभी सुधा देवी (Sudha Devi) बर्दाश्त नहीं कर सकीं और सदमे से उनकी मौत हो गई।

सोमवार को देवर सुशांत की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद उनके पैतृक गांव में रहने वाली भाभी सुधा देवी का निधन हो गया। सुशांत के आत्महत्या की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो उनकी चचेरी भाभी सुधा देवी भी डिप्रेशन का शिकार हो गईं।

जिस वजह से उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। इधर, मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उधर सुधा देवी के निधन की खबर आ गई। सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद उनके पिता केके सिंह गहरे सदमे में चले गए।

सुशांत की खबर सुनकर बीते कुछ समय से बीमार चल रहीं सुधा देवी की हालत बिगड़ गई। सदमें में वे बार-बार बेहोश होने लगीं। जब उन्हें डॉक्टर को दिखाया गया, तब भी उनपर कोई असर नहीं पड़ा। होश में आते ही वे सुशांत के बारे में पूछतीं कि वह ठीक है कि नहीं।

फिर, घर पर जब लोगों की भीड़ देखतीं तो बेहोश हो जातीं थीं। देर शाम तक उनकी मौत हो गई। सुशांत ने रविवार को मुंबई स्थिति अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।  सोमवार को परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस बीच पैतृक गांव मलडीहा गांव (Maldiha Village) मातमी सन्नाटे में डूबा हुआ है। गांव के लोग सुशांत को गुलशन के नाम से ही पुकारते थे। उनकी मौत से सभी की आंखें नम हैं। मलडीहा गांव में सुशांत की मौत का सदमा तो उनकी भाभी की मौत से और गहरा हो गया है।

This post was last modified on June 16, 2020 9:47 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022