बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड (Suicide) ने उनके परिवार को बुरी तरह झकझोर दिया है। सुशांत के जाने का गम उनकी भाभी सुधा देवी (Sudha Devi) बर्दाश्त नहीं कर सकीं और सदमे से उनकी मौत हो गई।
सोमवार को देवर सुशांत की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद उनके पैतृक गांव में रहने वाली भाभी सुधा देवी का निधन हो गया। सुशांत के आत्महत्या की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो उनकी चचेरी भाभी सुधा देवी भी डिप्रेशन का शिकार हो गईं।
जिस वजह से उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। इधर, मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उधर सुधा देवी के निधन की खबर आ गई। सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद उनके पिता केके सिंह गहरे सदमे में चले गए।
सुशांत की खबर सुनकर बीते कुछ समय से बीमार चल रहीं सुधा देवी की हालत बिगड़ गई। सदमें में वे बार-बार बेहोश होने लगीं। जब उन्हें डॉक्टर को दिखाया गया, तब भी उनपर कोई असर नहीं पड़ा। होश में आते ही वे सुशांत के बारे में पूछतीं कि वह ठीक है कि नहीं।
फिर, घर पर जब लोगों की भीड़ देखतीं तो बेहोश हो जातीं थीं। देर शाम तक उनकी मौत हो गई। सुशांत ने रविवार को मुंबई स्थिति अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस बीच पैतृक गांव मलडीहा गांव (Maldiha Village) मातमी सन्नाटे में डूबा हुआ है। गांव के लोग सुशांत को गुलशन के नाम से ही पुकारते थे। उनकी मौत से सभी की आंखें नम हैं। मलडीहा गांव में सुशांत की मौत का सदमा तो उनकी भाभी की मौत से और गहरा हो गया है।