आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में, सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीटर की दुनिया को कहा अलविदा

Follow न्यूज्ड On  

दबंग फिल्म के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपना ट्वीटर अकाउंट डिलीट कर दिया है। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। कई बार सोनाक्षी उन मुद्दों पर अपनी राय लोगों के साथ साझा करती आई जिसके बारे में दूसरे स्टार बात करने से हिचकते रहे हैं।

इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। लेकिन सोनाक्षी ने ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट करने का ऐलान कुछ अलग अंदाज में किया, उन्होंने इस ऐलान के साथ लिखा- “आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में, बाय ट्विटर”.. हालांकि सोनाक्षी ने अपने ट्विटर छोड़ने का कारण भी बताया है।

सोनाक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने आखिरी ट्वीट का ही स्क्रीनशॉट लगाया, जिसमें लिखा था। अपने मानसिक स्वास्थ्य को बचाने के लिए सबसे पहला कदम ये होता है कि आप नेगेटिविटी से दूर हो जाएं और ट्विटर इन दिनों कुछ ऐसा ही बन चुका है.,चलो मैं अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर रही हूं. बाय गाइज, पीस आउट।”

सोनाक्षी को पिछली बार सलमान खान संग फिल्म दबंग 3 में देखा गया था। इसके अलावा वो फिल्म कलंक, खानदानी शफाखाना में भी नजर आई थीं। सोनाक्षी, फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में काम करती दिखेंगी। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। अजय देवगन( Ajay Devgan) की ये फिल्म 1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई पर आधारित है। पंजाबी सुपरस्टार एम्मी विर्क में इसमें नजर आएंगे

 

सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। कौन बनेगा करोड़पति में ‘संजीवनी बूटी कौन लाया था’ वाले सवाल का जवाब न दे पाने के बाद भी यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने का बहाना ढूढ़ते रहते हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की, लेकिन इसमें भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

पिछले दिनों एक फोटो शेयर करने पर कई लोगों ने सोनाक्षी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि हां, आप तो रामायण के सभी किरदारों को भूल गई थीं फिर यह क्या चीज है। वहीं दूसरे ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे यह डिप्रेशन में हैं। शायद सलमान खान ने इन्हें अपने नए गाने में जगह नहीं दी इसलिए, बेचारी।

 

This post was last modified on June 20, 2020 6:02 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022