रविवार 21 जून को साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। इसी दिन पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) भी मनाया जाता है। सूर्यग्रहण (Solar eclipse) एक खगोलीय घटना है।
ज्योतिषाचार्यों और वैज्ञानिकों की इस खगोलीय घटना बारे में अलग-अलग राय है, पर वे दोनों ही मानते हैं कि सूर्यग्रहण (Solar eclipse) का समय स्वास्थ्य (Solar Eclipse Effects) के लिहाज से काफी संवेदनशील होता है।
खासतौर तब जब सूर्य ग्रहण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन हो तो लोग ये जरूर जानना चाहते हैं कि क्या इस वक्त योगाभ्यास किया जाना चाहिए या नहीं? आइए इस बारे में विस्तार से जानते है-
रविवार 21 जून को इस साल का पहला पूर्ण सूर्यग्रहण है, जो पूरे भारत में दिखाई देगा। सूर्यग्रहण की अवधि के बारे में बताया जा रहा है कि यह सुबह 9:15 से शुरू होकर दोपहर 03:04 तक रहेगा।
जब यह पूरी तरह दिखाई देगा वह दोपहर 12:10 का होगा। इस वक्त सूर्य एक फायर रिंग की तरह दिखाई देगा। कुछ लोग सूर्यग्रहण के सूतक काल को भी मानते हैं। जो किग्रहण से 12 घंटे पहले और 12 घंटे बाद तक चलता है।
रविवार यानी 21 जून को ही दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीरय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोग दुनिया भर में योगाभ्यास कर योग की शक्ति को आत्मसात करने की कोशिश करते हैं।
योग के जरिए मनुष्य कई बीमारियों से दूर रह सकता है। इस वर्ष कोविड-19 महामारी और कोरोना वायरस के कारण योग दिवस का प्रारूप कुछ बदला हुआ है।
इस बार योग दिवस की थीम (Theme for International Yoga Day 2020) स्वास्थ्य के लिए योग – घर पर योग (Yoga for Health – Yoga at Home) रखी गई है, ताकि लोग अपने घरों में अपने परिवार के साथ योग दिवस मना सकें।
यह महज एक संयोग है कि इस वर्ष योग दिवस और सूर्यग्रहण एक ही दिन हैं। तो ज्यादातर लोग इस बात को लेकर असमंसज की स्थिति में हैं कि क्या उन्हें इस समय योगाभ्यास करना चाहिए या नहीं।
क्या उन्हें सूर्य ग्रहण के समय योगाभ्यास करना चाहिए? इस पर एक चिकित्सा विशेषज्ञ का कहना हैं, “सूर्य असीमित ऊर्जा का स्रोत है। और योग प्राकृतिक ऊर्जा (Natural energy) के सामंजस्य पर आधारित है।
इसलिए सूर्यग्रहण के समय योगाभ्यास नहीं करना चाहिए। लेकिन सूर्यग्रहण से 30 मिनट पहले योगाभ्यास करने में कोई गुरेज नहीं। घर के अंदर ही रहकर आप सुबह 8:30 बजे तक अपना योगाभ्यास कर सकते हैं।”
सूर्यग्रहण के समय केवल ध्यान और प्रार्थना (Meditation and Prayers) करनी चाहिए। ग्रहण काल में आपकी जो भी भावनाएं होती हैं, वह उसे और बढ़ाता है। इसलिए मन में अच्छे और सकारात्मक विचार ही लाएं।”
City | Start Time | End Time |
New Delhi | 10:20 | 13:49 |
Mumbai | 10:01 | 13:28 |
Hyderabad | 10:15 | 13:34 |
Bangalore | 10:13 | 13:32 |
Chennai | 10:22 | 13:42 |
Kolkata | 10:46 | 14:17 |
Pune | 10:03 | 13:31 |
Surat | 10:03 | 13:31 |
Jaipur | 10:15 | 13:34 |
Ahmedabad | 10:04 | 13:32 |
Surat | 10:04 | 13:32 |
Jaipur | 10:15 | 13:44 |
Kanpur | 10:25 | 13:57 |
Patna | 10:37 | 14:10 |
Dehradun | 10:24 | 13:51 |
Shimla | 10:23 | 13:48 |
Tehri | 10:25 | 13:52 |
Ludhiana | 10:21 | 13:45 |
Agra | 10:20 | 13:51 |
Sirsa | 10:17 | 13:43 |
Nagpur | 10:18 | 13:51 |
Indore | 10:11 | 13:42 |
Bhopal | 10:15 | 13:47 |
Dos
Don’ts
Disclaimer: Tips and suggestions mentioned in the article are for general information purpose only and should not be construed as professional advice.
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…