सोनिया ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की, इस्तीफों पर की चर्चा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (आईएएनएस)| राजनीति में आईं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपा शंकर सिंह के इस्तीफा देने के एक दिन बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को यहां पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ के साथ बैठक की।

सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर गायकवाड़ पहुंचे और उन्होंने गांधी के साथ एक घंटे से ज्यादा समय तक चर्चा की।

गायकवाड़ ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (सप्रंग) की अध्यक्ष ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के पार्टी छोड़ने के बारे में चर्चा की। राज्य विधानसभा चुनाव महज दो महीने दूर है।

उर्मिला ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी। वह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी में शामिल हुई थीं और उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस ने कहा कि सोनिया ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और अन्य दलों के साथ गठबंधन के मुद्दे पर भी चर्चा की।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भी मंगलवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

2014 के चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 288 सदस्यीय विधानसभा में 122 सीटें जीतकर महाराष्ट्र में सत्ता में आई थी। भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने 62 सीटें जीती थी। कांग्रेस और राकांपा को क्रमश: 42 और 41 सीटें मिली थीं।

कांग्रेस और राकांपा राज्य में वापसी की जुगत में हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022