सोशल मीडिया के भी ‘किंग’ कोहली, सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर बने

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों की सूची में पहले नंबर पर है। कोहली इस दशक में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन बना चुके हैं और ऐसा करने वाले वह एकमात्र क्रिकेटर हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव हैं।

ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके तीन-तीन करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं। सोशल मीडिया पर वह सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

इस सूची में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर आते हैं। उनके ट्विटर पर तीन करोड़, फेसबुक पर 2.8 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 1.65 करोड़ फॉलोअर हैं।

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर उतने एक्टिव नहीं है, लेकिन फिर भी वह तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.54 करोड़, ट्विटर पर 77 लाख और फेसबुक पर 2.05 करोड़ फॉलोअर हैं।

अपने करियर में सबसे शानदार प्रदर्शन कर रहे रोहित शर्मा के तीनों प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं। सुरेश रैना के ट्विटर पर 1.67 करोड़, इंस्टाग्राम पर 90 लाख और फेसबुक पर 31 लाख फॉलोअर हैं।

युवराज सिंह ट्विटर पर 47 लाख, इंस्टाग्राम पर 75 लाख और फेसबुक पर 1.4 करोड़ फॉलोअर हैं जबकि पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह के ट्विटर पर 1.01 करोड़, इंस्टाग्राम पर 36 लाख और फेसबुक पर 66 लाख फॉलोअर हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर अब्राहम डिविलियर्स के ट्विटर पर 67 लाख, इंस्टाग्राम पर 85 लाख और फेसबुक पर 36 लाख फॉलोअर हैं।

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ट्विटर पर 41 लाख, इंस्टाग्राम पर 48 लाख और फेसबुक पर 89 लाख फॉलोअर के साथ अगले नंबर पर आते हैं।

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के ट्विटर पर 44 लाख, इंस्टाग्राम पर 28 लाख और फेसबुक पर 78 लाख फॉलोअर हैं।


एक दशक में 20 हजार रन बनाने पहले बल्लेबाज बने कोहली

विराट कोहली ने गांगुली को पछाड़ा, वनडे में भारत के दूसरे टॉप स्कोरर बने

This post was last modified on August 18, 2019 10:52 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022