UP: निषाद पार्टी ने तोड़ा सपा से रिश्ता, अकेले लड़ सकती है चुनाव!

Follow न्यूज्ड On  

गोरखपुर | समाजवादी पार्टी(सपा) को समर्थन देने वाली निषाद पार्टी अब गठबंधन से अलग हो गई है, र्और पार्टी ने चुनाव लड़ने का दावा किया है।

पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह गठबंधन के साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकते हैं और अन्य विकल्प की भी तलाश कर सकते हैं।

संजय निषाद ने कहा, “सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था कि वह हमारी पार्टी के लिए सीटों की घोषणा करेंगे, लेकिन उन्होंने पोस्टर या किसी पत्र पर हमारा नाम तक नहीं रखा। इस बात से मेरी पार्टी के कार्यकर्ता परेशान थे। इसीलिए निषाद पार्टी ने गठबंधन से अलग होने का निर्णय लिया है।”

गौरतलब है कि 26 मार्च को सपा ने निषाद पार्टी को अपने गठबंधन में शामिल किया था। इसी की वजह से अखिलेश फिर से गोरखपुर जीतने का दावा कर रहे थे।

ज्ञात हो गोरखपुर के उपचुनाव में संजय निषाद के पुत्र प्रवीण निषाद को सपा ने प्रत्याशी बनाया था, और प्रवीण निषाद ने भाजपा के उपेंद्र शुक्ल को पराजित किया था।

UP: निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद सपा-बसपा के समर्थन से महराजगंज से लड़ेंगे चुनाव

 

This post was last modified on March 30, 2019 10:07 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022