Suryagarha Vidhan Sabha Seat: सूर्यगढ़ा में कभी सीपीआई का दबदबा होता था। लेकिन सीपीआई ने धीरे-धीरे अफना जनाधिकार यहां खो दिया। सीपीआई को शुरुआती चुनावों में तो यहां पर जीत मिली, लेकिन बीजेपी की एंट्री के बाद वो कमजोर होती गई। इस बार यहां मुकाबला जेडीयू और आरजेडी के बीच है।
सूर्यगढ़ा में विधानसभा का पहला चुनाव साल 1957 में हुआ था। यहां पर तब सीपीआई ने जीत दर्ज की थी। अगले चुनाव में यहां पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। सीपीआई ने फिर 1967 में एक बार सूर्यगढ़ा में वापसी की। साल1967 और 1972 का चुनाव जीतने के बाद सीपीआई को 1977 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रामजी प्रसाद के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा।
1990 तक सीपीआई को जीत का इंतजार करना पड़ा। सतीश कुमार ने बीजेपी के प्रसिद्ध नारायण सिंह को शिकस्त दी थी। ये सीपीआई की यहां पर आखिरी जीत थी। पिछले कुछ समय से यहां पर मुकाबला बीजेपी और आरजेडी के बीच रहा है। 1995, 2000, 2005 और 2015 का चुनाव आरजेडी के प्रह्लाद यादव ने जीता तो वहीं 2005 का उपचुनाव और 2010 का चुनाव बीजेपी के नाम रहा। इस सीट पर हुए अब तक 15 चुनावों में सीपीआई को 4, आरजेडी को 3, बीजेपी को 2 और कांग्रेस को 3 बार जीत मिली है।
इस सीट पर भूमिहारों और कुर्मी का खासा दबदबा है। दोनों ही जाति की 10% से ज्यादा आबादी यहां रहती है। साल 2010 में इस सीट पर 47.2% वोटिंग हुई थी और 2015 में 51.9% वोटिंग हुई थी।
कुल वोटरः 3.31 लाख
पुरुष वोटरः 1.79 लाख (54.0%)
महिला वोटरः 1.52 लाख (45.9%)
ट्रांसजेंडर वोटरः 3 (0.001%)
2015 के चुनाव में आरजेडी के प्रह्लाद यादव ने बीजेपी के प्रेम रंजन पटेल को हराकर ये सीट अपने नाम की थी। प्रह्लाद यादव को 82490 (50.2 फीसदी) और प्रेम रंजन पटेल को 52460 (31.92 फीसदी) वोट मिले थे। वहीं सीपीआई यहां पर तीसरे स्थान पर थी।
जदयू – रामानंद मंडल
आरजेडी – प्रह्लाद यादव
लोजपा – रविशंकर प्रसाद सिंह
रालोसपा – गणेश कुमार
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Prahlad Yadav | RJD | 82490 | Prem Ranjan Patel | BJP | 52460 |
2010 | Prem Ranjan Patel | BJP | 49511 | Prahlad Yadav | RJD | 46583 |
OCT 2005 | Prem Ranjan Patel | BJP | 39703 | Prahalad Yadav | RJD | 37239 |
FEB 2005 | Prahlad Yadav | RJD | 33856 | Prem Ranjan Patel | BJP | 28617 |
2000 | Prahlad Yadav | RJD | 54410 | Bhagwat Pd. Mehta | BJP | 27546 |
1995 | Prahlad Yadav | IND | 29787 | Parsidh Narayan Singh | BJP | 22408 |
1990 | Satish Kumar | CPI | 37853 | Prasiddh Naraya Singh | BJP | 29505 |
1985 | Alakh Sharma | INC | 43753 | Satis Kumar | CPI | 17592 |
1980 | Ramji Prasad Mahto | INC(U) | 25171 | Prasidh Narain Singh | BJP | 24574 |
1977 | Ramjee Prasad Mahta | IND | 35376 | Prashidh Narain Singh | JNP | 27122 |
1972 | Sunaina Sharma | CPI | 16291 | Bhagwat Prasad Mehta | SOP | 12353 |
1969 | Sunaina Devi | CPI | 23065 | Bhagwat Pd. Mehta | PSP | 20351 |
1967 | B.P. Mehta | PSP | 31579 | R.P. Singh | INC | 18877 |
1962 | Rajeshwari Prasad Singh | INC | 15307 | Karyanand Sharma | CPI | 9090 |
1957 | Karyanand Sharma | CPI | 19147 | Rajeshwar Prasad Singh | INC | 15858 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…