Suryagarha Vidhan Sabha Seat: सूर्यगढ़ा में कौन लहराएगा अपना परचम, जेडीयू या फिर आरजेडी

  • Follow Newsd Hindi On  
Suryagarha Vidhan Sabha Seat result and history

Suryagarha Vidhan Sabha Seat: सूर्यगढ़ा में कभी सीपीआई का दबदबा होता था। लेकिन सीपीआई ने धीरे-धीरे अफना जनाधिकार यहां खो दिया। सीपीआई को शुरुआती चुनावों में तो यहां पर जीत मिली, लेकिन बीजेपी की एंट्री के बाद वो कमजोर होती गई। इस बार यहां मुकाबला जेडीयू और आरजेडी के बीच है।

सूर्यगढ़ सीट का इतिहास

सूर्यगढ़ा में विधानसभा का पहला चुनाव साल 1957 में हुआ था। यहां पर तब सीपीआई ने जीत दर्ज की थी। अगले चुनाव में यहां पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। सीपीआई ने फिर 1967 में एक बार सूर्यगढ़ा में वापसी की। साल1967 और 1972 का चुनाव जीतने के बाद सीपीआई को 1977 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रामजी प्रसाद के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा।


1990 तक सीपीआई को जीत का इंतजार करना पड़ा। सतीश कुमार ने बीजेपी के प्रसिद्ध नारायण सिंह को शिकस्त दी थी। ये सीपीआई की यहां पर आखिरी जीत थी। पिछले कुछ समय से यहां पर मुकाबला बीजेपी और आरजेडी के बीच रहा है। 1995, 2000, 2005 और 2015 का चुनाव आरजेडी के प्रह्लाद यादव ने जीता तो वहीं 2005 का उपचुनाव और 2010 का चुनाव बीजेपी  के नाम रहा। इस सीट पर हुए अब तक 15 चुनावों में सीपीआई को 4, आरजेडी को 3, बीजेपी को 2 और कांग्रेस को 3 बार जीत मिली है।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर भूमिहारों और कुर्मी का खासा दबदबा है। दोनों ही जाति की 10% से ज्यादा आबादी यहां रहती है। साल 2010 में इस सीट पर 47.2% वोटिंग हुई थी और 2015 में 51.9% वोटिंग हुई थी।

कुल वोटरः 3.31 लाख


पुरुष वोटरः 1.79 लाख (54.0%)

महिला वोटरः 1.52 लाख (45.9%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 3 (0.001%)

सूर्यगढ़ा विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के चुनाव में आरजेडी के प्रह्लाद यादव ने बीजेपी के प्रेम रंजन पटेल को हराकर ये सीट अपने नाम की थी। प्रह्लाद यादव को 82490 (50.2 फीसदी) और प्रेम रंजन पटेल को 52460 (31.92 फीसदी) वोट मिले थे। वहीं सीपीआई यहां पर तीसरे स्थान पर थी।

Suryagarha Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – रामानंद मंडल

आरजेडी – प्रह्लाद यादव

लोजपा – रविशंकर प्रसाद सिंह

रालोसपा – गणेश कुमार

Suryagarha Vidhan Sabha winner : सूर्यगढ़ा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Prahlad Yadav RJD 82490 Prem Ranjan Patel BJP 52460
2010 Prem Ranjan Patel BJP 49511 Prahlad Yadav RJD 46583
OCT 2005 Prem Ranjan Patel BJP 39703 Prahalad Yadav RJD 37239
FEB 2005 Prahlad Yadav RJD 33856 Prem Ranjan Patel BJP 28617
2000 Prahlad Yadav RJD 54410 Bhagwat Pd. Mehta BJP 27546
1995 Prahlad Yadav IND 29787 Parsidh Narayan Singh BJP 22408
1990 Satish Kumar CPI 37853 Prasiddh Naraya Singh BJP 29505
1985 Alakh Sharma INC 43753 Satis Kumar CPI 17592
1980 Ramji Prasad Mahto INC(U) 25171 Prasidh Narain Singh BJP 24574
1977 Ramjee Prasad Mahta IND 35376 Prashidh Narain Singh JNP 27122
1972 Sunaina Sharma CPI 16291 Bhagwat Prasad Mehta SOP 12353
1969 Sunaina Devi CPI 23065 Bhagwat Pd. Mehta PSP 20351
1967 B.P. Mehta PSP 31579 R.P. Singh INC 18877
1962 Rajeshwari Prasad Singh INC 15307 Karyanand Sharma CPI 9090
1957 Karyanand Sharma CPI 19147 Rajeshwar Prasad Singh INC 15858

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)