2018 के बाद से सुशांत को नहीं मिली कोई फिल्म, लॉकडाउन के चलते आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ की रिलीज भी लटकी

Follow न्यूज्ड On  

छोटे पर्दे से निकलकर बॉलीवुड में नाम कमाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया है। 34 साल के सुशांत ने रविवार को बांद्रा (मुंबई) स्थित अपने घर में ख़ुदकुशी कर ली। सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ है, जो लॉकडाउन के चलते सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई। इसके अलावा उनके पास अभी कोई फिल्म नहीं थी।

2018 में साइन की थी आखिरी फिल्म

कास्टिंग डायरेक्टर से फिल्म डायरेक्टर बने मुकेश छाबड़ा ने फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ऐलान मार्च 2018 में किया था। इस फिल्म से उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। 2012 में आए जॉन ग्रीन के नॉवेल ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार्स’ पर आधारित इस फिल्म में सुशांत के साथ अभिनेत्री संजना सांघी को कास्ट किया गया था और जुलाई 2018 में इसकी शूटिंग शुरू हो गई थी।

एक बार नाम बदला तो दो बार रिलीज डेट टली

आपको बता दें कि सुशांत की यह फिल्म पहले ‘कीजी और मैनी’ नाम से बनाई जा रही थी। लेकिन फरवरी 2019 में इसका नाम बदलकर ‘दिल बेचारा’ कर दिया गया था। इतना ही नहीं कुछ न कुछ कारणों से दो बार फिल्म की रिलीज डेट भी टालनी पड़ी।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कंगना रनौत बोलीं- यह सुसाइड नहीं, प्लान्ड मर्डर है

पहले यह फिल्म 29 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाते हुए 8 मई 2020 कर दी गई। हालांकि, इस बार कोरोना वायरस के खतरे के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लागू हो गया और सिनेमाहॉल बंद हो गए। जसिके चलते सुशांत की ये फिल्म रक बार फिर रिलीज नहीं हो सकी। फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान भी फिलहाल नहीं किया गया है।

आखिरी बार छिछोरे में आए थे नजर

सुशांत आखिरी बार फिल्म ‘छिछोरे’ में नज़र आए थे। इस सुपरहिट फिल्म में उन्होंने एक ऐसे पिता की भूमिका निभाई थी जिसका बेटा इंजीनियरिंग में सिलेक्शन न होने पर आत्महत्या करने की कोशिश करता है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘छिछोरे’ में श्रद्धा कपूर ने सुशांत की पत्नी की भूमिका निभाई थी। वहीं, उनके दोस्तों की भूमिका में वरुण शर्मा के अलावा तुषार पांडे, ताहिर राज भसीन, सहर्ष कुमार शुक्ला और नवीन पॉलिशेट्टी थे। फिल्म में प्रतीक बब्बर की भी अहम भूमिका थी।

छिछोरे के अलावा सुशांत ने काई पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और केदारनाथ जैसी सफल फिल्मों में अदाकारी जौहर दिखाया था।


(आत्‍महत्‍या किसी भी समस्‍या का हल नहीं है। अगर आपको मदद या सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं जिसे सहायता की जरूरत है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जरूर जाएं।)

हेल्‍पलाइन नंबर:

AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे सेवा)

स्‍नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे सेवा)

वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे सेवा)

iCall: (555)123-4567 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध: सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
एनजीओ: 18002094353 दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्‍ध)

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022