स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग अपनाएं : हिमाचल के राज्यपाल

Follow न्यूज्ड On  

शिमला, 21 जून (आईएएनएस)| पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ सैकड़ों निवासियों और पर्यटकों ने शुक्रवार को ऐतिहासिक रिज मैदान पर योग किया। लोगों से स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग अपनाने का आग्रह करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग को पहचान दिलाई है और पूरी दुनिया इसे अपना रही है।

उन्होंने लोगों से योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए कहा और जीवन में नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने के लिए इसे एक नियमित गतिविधि बनाने पर जोर दिया।

एक ट्वीट में, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान योग है।

ठाकुर ने कहा, “स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग के साथ सर्वश्रेष्ठ भारत के निर्माण में भाग लें।”

राज्य भर में इस आयोजन को लेकर युवाओं, महिलाओं, स्कूली बच्चों और विभिन्न संगठनों में काफी उत्साह दिखा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022