T-Series के जरिये गुलशन कुमार ने बनाई थी पहचान, जानें क्यों कर दी गई थी उनकी हत्या

Follow न्यूज्ड On  

गुलशन कुमार भारतीय संगीत की दुनिया का एक बड़ा नाम थे। T-Series के संस्थापक गुलशन कुमार को अपनी कामयाबी के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी थी। आज उनका जन्मतिथि है।

गुलशन कुमार ने अपने दम पर जीवन में कामयाबी हासिल की। ऑडियो कैसेट्स की बिक्री से संगीत की दुनिया में कदम रखने वाले गुलशन कुमार अपनी मेहनत, दूरदृष्टि और जज्बे से संगीत उद्योग को नई उचाईयों पर ले गए और अपने समय में संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा नाम बन गए। इसी कामयाबी के चलते उनकी ह्त्या कर दी गई थी।

संगीत के इस महानायक का जन्म 5 मई, 1951 को दिल्ली में हुआ था। शुरूआती जीवन में उन्होंने काफी समस्याओं का सामना किया। वह अपने पिता के साथ मार्केट में जूस की दुकान चलाते थे। लेकिन बचपन से ही संगीत में रुचि के कारण उन्होंने कैसट्स बेचना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का सुपर कैसेट्स इंडस्ट्री (Super Cassettes Industry) नाम से ऑडियो कैसेट्स ऑपरेशन खोला। फिर उन्होंने नोएडा में खुद की म्यूजिक प्रोडेक्शन कंपनी खोली और बाद में मुंबई शिफ्ट हो गए।

गुलशन कुमार ने 1 जुलाई 1983 को म्यूजिक कंपनी T-Series की स्थापना की। T-Series के कैसेट्स बेचकर संगीत जगत में एक विशाल साम्राज्य स्थापित किया। इस कंपनी के जरिये उन्होंने संगीत को घर-घर पहुंचाने का काम किया। वह ओरिजिनल गानों को दूसरी आवाजों में रिकॉर्ड कर कम दामों में कैसेट्स बेचा करते थे। जहां अन्य कंपनियों की केसेट 28 रुपए में मिलती थी, गुलशन कुमार उसे 15 से 18 रुपए में कैसेट बेचा करते थे। उनकी म्यूजिक कंपनी T-Series आज भी भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक प्रोडेक्शन कंपनी है। उनके निधन के बाद इसकी जिम्मेदारी उनके बेटे भूषण कुमार और बेटी तुलसी कुमार ने उठाई। म्यूजिक के अलावा गुलशन कुमार ने प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया था। वह म्यूजिक और बॉलीवुड फिल्मों के अलावा हिंदू पौराणिक कथाओं से संबंधित फिल्मों और सीरियल्स को भी प्रोड्यूस किया करते थे।

कहा जाता है, गुलशन कुमार बहुत दयालु थे। उन्होंने अपने धन का एक हिस्सा समाज सेवा के लिए दान किया। वैष्णो देवी में एक भंडारे की स्थापना भी गुलशन कुमार ने की थी, जो आज भी तीर्थयात्रियों के लिए भोजन उपलब्ध कराता है।

कैसे कामयाबी बनी हत्या का कारण?

जिस समय गुलशन कुमार बॉलीवुड में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तब मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन का काफी आतंक हुआ करता था। गुलशन कुमार के नाम और दौलत के कारण उनकी कामयाबी से जलने वाले भी बहुत लोग थे। कहा जाता है कि, उन्हें भी अंडरवर्ल्ड द्वारा वसूली के लिए धमकाया गया था। गुलशन ने मुंबई के अंडरवर्ल्ड की जबरन वसूली की मांग के आगे झुकने से मना कर दिया था, जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई। 12 अगस्त, 1997 को उन्हें मुंबई के एक मंदिर के बाहर गोलियों से भूनकर मार दिया गया।

अब गुलशन कुमार के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम मोगुल रखा गया है। पहले गुलशन के रोल के लिए एक्टर अक्षय कुमार को कास्ट किए जाने की खबरें थीं मगर शायद अब वह फिल्म का हिस्सा नहीं है। फिल्म की कास्ट पर को लेकर अभी कोई खास जानकारी नहीं है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022