झारखंड के फूलों की महक से महकेंगे खाड़ी के देश, सरकार की इस पहल से बढ़ेगी किसानों की आय

Follow न्यूज्ड On  

झारखंड के गुलाब के फूल अब खाड़ी के देशों अपकी खुशबू से महकाएंगे। दरअसल झारखंड सरकार गुलाब को विदेश भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए सरकार निर्यात करने वाली एजेंसी की तलाश कर रही है। एजेंसी मिलने के बाद से फूलों की गुणवत्ता तय कर बाहर भेजा जा सकेगा।

हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन में सबसे अधिक नुकसान फूलों की खेती करने वाले किसानों को हुआ है। ऐसे में  सरकार ने उनकी आय बढ़ाने को लेकर पहल शुरू कर दी गई है। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख बताते हैं कि सब्जी के कारण विदेशों में भी झारखंड का नाम लिया जा रहा है।

फूलों के निर्यात की शुरुआत खाड़ी देशों से की जा रही है। इससे यहां के फूल उत्पादकों को अधिक लाभ मिल सकेगा। गुलाब फूलों को विदेश भेजने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेती करना अति आवश्यक होगा। इस चुनौती से निपटने के लिए किसानों को उन्नत किस्मों के फूलों की खेती करनी होगी।

इस दौरान इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि फूलों की गुणवत्ता उत्तम किस्म की हो जिससे वे कम से कम दो दिनों तक खराब ना हो सके।  फूलों को उस मानक में लाने के लिए उसकी खेती पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। कई किसान इस दिशा में पहले से काम में जुट भी गए हैं। लेकिन जो छोटे किसान हैं, उन्हें प्रशिक्षित करने की जरूरत पड़ेगी।

यूरोप और सिंगापुर से आई सब्जियों की डिमांड :-

झारखंड की सब्जियां सऊदी अरब भेजने के बाद अब इसकी मांग यूरोप के कई देशों से आ चुकी है। कृषि विभाग अब अगले चरण में इन देशों में सब्जी भेजने की तैयारियों पर काम करेगा। इसमें अब हजारीबाग के किसानों की सब्जियां अधिक मात्रा में भेजा जाएगा। विभाग किसानों संग समन्वय स्थापित करने में जुट चुका है।

झारखंड में 745 लाख फूलों का उत्पादन होता है :-

हर साल राज्य में फूलों का उत्पादन 745 लाख होता है। गुलाब की सबसे अधिक खेती रांची में की जा रही है। रांची के पिठोरिया, ओरमांझी व तुपुदाना फूलों के उत्पादन के प्रमुख केंद्र हैं। गुमला, गढ़वा, दुमका व अन्य जिलों में फूलों की भी छोटे स्तर पर खेती की जाती है। झारखंड में उत्पादित फूलों में से 70 प्रतिशत फूलों की खपत स्थानीय बाजार में हो रही है।

This post was last modified on August 20, 2020 12:02 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022