Guru Purnima 2019: ‘गुरु’ शब्द में छिपा है अंधकार और प्रकाश, जानें क्या है इसका अर्थ

Follow न्यूज्ड On  

गुरु का दर्जा बहुत बड़ा होता है। धर्म में भी गुरु और ईश्वर को एक समान माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। गुरु ही हैं, जो जीवन का असली मतलब, इसे जीने के गुण आदि बताते हैं। गुरु के इसी महत्व को देखते हुए हर वर्ष ‘गुरु पूर्णिमा’ (Guru Purnima) मनाई जाती है। इस साल यह 16 जुलाई को मनाई जाएगी।

आषाढ़ मास की पूर्णिमा को यह पर्व मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन महार्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। इसलिए इसे ‘व्यास पूर्णिमा’ भी कहा जाता है।

‘गुरु’ शब्द का अर्थ

जीवन में गुरु के महत्व को अभी जानते हैं। उनके बिना जीवन का असली अर्थ समझ पाना बहुत मुश्किल है लेकिन ‘गुरु’ शब्द का अपने आप में ही काफी महत्व है। शास्त्रों के अनुसार ‘गुरु’ शब्द में उसका महत्व छिपा हुआ है। ‘गु’ शब्द का अर्थ है अंधकार और ‘रु’ शब्द का अर्थ है प्रकाश। यानी इसका मतलन है रु मानव को अंधकार से प्रकाश की और ले जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Guru Purnima 2019: क्यों मनाई जाती है ‘गुरु पूर्णिमा’? जानें इसका महत्व और चंद्र ग्रहण से इसका संबंध

गुरु के सामने शिष्य को नहीं करने चाहिए ये काम

गुरु का आदर करने के लिए शिष्यों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि गुरु का दर्जा बहुत बड़ा है।

  • गुरु के समान आसान पर कभी नहीं बैठना चाहिए। गुरु आसन पर बैठे हो तो उनसे नीचे स्थान पर शिष्य को बैठना चाहिए। यदि गुरु जमीन पर बैठे हों तो शिष्यों को भी जमीन पर ही बैठना चाहिए।
  • शास्त्रों के अनुसार, गुरु के सामने दीवार या अन्य किसी सहारे से टिक कर बैठना भी गलत है।
  • इसके अलावा गुरु के समक्ष पैर फैला कर भी नहीं बैठना चाहिए।
  • गुरु के सामने मर्यादा का पालन करना अत्यंत आवशयक होता है।
  • गुरु से मिलने कभी भी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। उनके लिए कुछ न कुछ उपहार जरूर लेकर जाना चाहिए। यही उनकी दक्षिणा के समान होता है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022