Tilak Nagar Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। तिलक नगर विधानसभा सीट (Tilak Nagar Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के जरनैल सिंह ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी राजीव बब्बर को हराया था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में तिलक नगर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक जरनैल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने राजीव बब्बर को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने रमिंदर सिंह पर दांव आजमाया है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का तिलक नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Tilak Nagar seat) पश्चिमी दिल्ली जिले का हिस्सा है। दिल्ली के पॉश इलाकों में शुमार इस क्षेत्र का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक से प्रेरित है। यह इलाका मेट्रो लाइन के जरिये उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा से जुड़ा है। यहां के बाजार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र का गठन 1977 में किया गया था। तब यहां से जनता पार्टी के ओपी बब्बर विधायक चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस के केसी मलिक को पटखनी दी थी। इस सीट पर शुरुआत से ही कांग्रेस और भाजपा के बीच करारी टक्कर चलती रही है। लेकिन 2013 में आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर कब्ज़ा जमा लिया था। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह यहां से विधायक हैं। वह लगातार दूसरी बार इस क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।
2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 146940 है, जिनमें पुरुष मतदाता 76079 और महिला मतदाता 70855 हैं। पिछले चुनाव में 70.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त वोट
जरनैल सिंह, आप – 57180
राजीव बब्बर, बीजेपी – 37290
हार का अंतर – 19890
AAP – जरनैल सिंह
BJP – राजीव बब्बर
Congress – रमिंदर सिंह
मतदान की तारीख: 8 फरवरी
मतदान की तारीख: 11 फरवरी
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…