दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: तिलक नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Tilak Nagar Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: तिलक नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Tilak Nagar Assembly seat

Tilak Nagar Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। तिलक नगर विधानसभा सीट (Tilak Nagar Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट पश्चिमी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के जरनैल सिंह ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी राजीव बब्बर को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में तिलक नगर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक जरनैल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने राजीव बब्बर को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने रमिंदर सिंह पर दांव आजमाया है।


तिलक नगर विधानसभा सीट (Tilak Nagar Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का तिलक नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Tilak Nagar seat) पश्चिमी दिल्‍ली जिले का हिस्‍सा है। दिल्‍ली के पॉश इलाकों में शुमार इस क्षेत्र का नाम महान स्‍वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक से प्रेरित है। यह इलाका मेट्रो लाइन के जरिये उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा से जुड़ा है। यहां के बाजार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र का गठन 1977 में किया गया था। तब यहां से जनता पार्टी के ओपी बब्‍बर विधायक चुने गए थे। उन्‍होंने कांग्रेस के केसी मलिक को पटखनी दी थी। इस सीट पर शुरुआत से ही कांग्रेस और भाजपा के बीच करारी टक्‍कर चलती रही है। लेकिन 2013 में आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर कब्ज़ा जमा लिया था। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह यहां से विधायक हैं। वह लगातार दूसरी बार इस क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।

तिलक नगर विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 146940 है, जिनमें पुरुष मतदाता 76079 और महिला मतदाता 70855 हैं। पिछले चुनाव में 70.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


तिलक नगर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

जरनैल सिंह, आप – 57180
राजीव बब्बर, बीजेपी – 37290

हार का अंतर – 19890

तिलक नगर विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – जरनैल सिंह
BJP – राजीव बब्बर
Congress – रमिंदर सिंह

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)