Timarpur Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। तिमारपुर विधानसभा सीट (Timarpur Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के पंकज पुष्कर ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी रजनी अब्बी को हराया था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में तिमारपुर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक पंकज पुष्कर का टिकट काटकर दिलीप पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने सुरेंद्र सिंह बिट्टू को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने अमरलता सांगवान पर दांव आजमाया है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का तिमारपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Timarpur seat) उत्तर पूर्वी दिल्ली का इलाका है। 1972 में इस विधानसभा सीट से पहली बार कांग्रेस के अमरनाथ मल्होत्रा विधायक चुने गए थे। इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने लगातार तीन बार जीत हासिल की है। भाजपा को सिर्फ एक बार 1993 में जीत हासिल हुई थी। पिछले दो विधानसभा चुनावों से यहां पर आम आदमी पार्टी को जीत हासिल होती रही है। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के पकंज पुष्कर विधायक हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के नजदीक स्थित तिमारपुर का इलाका ऐतिहासिक रूप से बेहद समृद्ध माना जाता है। इस क्षेत्र सम्राट अशोक और फिरोजशाह तुगलक के शासन काल के कई स्मारक मौजूद हैं। पेड़ों से घिरा यह क्षेत्र ब्रिटिश काल में अंग्रेजी सेना के इस्तेमाल में आता था। सरकारी कॉलोनियों में लगने वाला बुध बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र है।
2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 188992 है, जिनमें पुरुष मतदाता 104030 और महिला मतदाता 84942 हैं। पिछले चुनाव में 66.86 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त वोट
पंकज पुष्कर, आप – 64477
रजनी अब्बी, बीजेपी – 43830
हार का अंतर – 20647
AAP – दिलीप पांडेय
BJP – सुरेंद्र सिंह बिट्टू
Congress – अमरलता सांगवान
मतदान की तारीख: 8 फरवरी
मतदान की तारीख: 11 फरवरी
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…